अन्तर्राष्ट्रीय
महिला ने एक महीने में दो बार दिया बच्चों को जन्म, ऑपरेशन के वक्त चकरा गए डॉक्टर
नई दिल्ली। गर्भवती महिलाएं 9 महीने में बच्चे को जन्म देती हैं यही प्रकृति का नियम है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी खबर बताएंगे जिसे सुनकर आप भी चकरा जाएंगे।
मामला भारत का नहीं बांग्लादेश का है, जहां एक 20 वर्षीय महिला ने एक महीने के अंदर 2 बार बच्चे को जन्म देकर सभी को हैरत में डाल दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बांग्लादेश की इस महिला ने पहले एक बच्चे को जन्म दिया, जिसके 26 दिन बाद ही वह जुड़वां बच्चों की भी मां बनी।
डॉक्टर को हैरानी इस बात की है कि पहली डिलीवरी के दौरान उन्हें दूसरे बच्चे के बारे में पता ही नहीं चला। अब मामला मेडिकल चमत्कार का बन गया है।
आईए जानते हैं क्या है पूरा मामला
महिला का नाम आरिफा सुल्तान है। उसने 26 दिन पहले एक लड़के को जन्म दिया था। यह डिलीवरी नॉर्मल थी। आरिफा की डॉ. शीला पोद्दार ने बताया कि पहली डिलीवरी के बाद हमें जुड़वां बच्चों के बारे में पता नहीं चल सका। जब पेट दर्द की शिकायत लेकर वो दोबारा आईं, तो हमने अल्ट्रासोनेग्राफी टेस्ट (अल्ट्रासाउंड) करवाया, जिसमें खुलासा हुआ कि उनके पेट में दो गर्भाशय हैं।
पहली डिलवरी नॉर्मल हुई थी, लेकिन इस बार डॉक्टर्स ने ऑपरेशन का फैसला लिया और आरिफा ने जुड़वां (लड़की-लड़के) बच्चों को जन्म दिया। अब आरिफा और उनके तीनों बच्चे स्वस्थ हैं। सरकारी डॉक्टर दिलीप रॉय ने इस मसले पर कहा कि उन्होंने अपने 30 साल के करियर में कभी ऐसा मामला नहीं देखा था।
इस पूरे मामले पर आरिफा के पति सुमोन ने कहा, ‘मैं मजदूरी करके महीने का 6 हजार टका (बांग्लादेशी मुद्रा) ही कमाता हूं। मुझे नहीं पता कि इतने कम पैसों में हम कैसे अपनी जिम्मेदारियों को निभा सकेंगे। हालांकि, मेरी यही कोशिश रहेगी कि मैं सभी को खुश रख सकूं।’
अन्तर्राष्ट्रीय
सरबजीत सिंह के हत्यारे की लाहौर में हत्या, अज्ञात हमलावरों ने घर में घुसकर मारी गोली
नई दिल्ली। पाकिस्तान की जेल में सरबजीत सिंह की हत्या करने वाले शख्स अमीर सरफराज तांबा अज्ञात बंदूकधारियों ने घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी है। जानकारी के मुताबिक, अमीर सरफराज तांबा लाहौर के इस्लामपुरा इलाके में रहता था, जहां मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने उसके घर में घुसकर उसे मौत के घाट उतार दिया।
सरबजीत सिंह की हत्या करने वाले अमीर सरफराज को लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक हाफिज सईद का करीबी माना जाता था। सरफराज को ‘लाहौर के असली डॉन’ के नाम से जाना जाता था। सरफराज पाकिस्तान में कई संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त था और और सरकार और प्रशासन का संरक्षण प्राप्त था। FIR में सरफराज के भाई जुनैद ने पूरे घटनाक्रम का सिलसिलेवार जिक्र किया है।
जुनैद ने बताया कि जिस समय अज्ञात बंदूकधारी घर में घुसे, तब वह अपने भाई सरफराज के साथ घर में मौजूद था। जुनैद ने बताया कि वो ग्राउंड फ्लोर पर था, जबकि अमीर सरफराज ऊपर वाले फ्लोर पर था। दोपहर में करीब 12.40 बजे पर 2 अज्ञात लोग मोटरसाइकिल पर सवार होकर उसके घर पहुंचे। इसमें से एक व्यक्ति ने हेलमेट पहना था और दूसरे व्यक्ति ने मास्क लगाया था। दोनों ने घर में घुसते ही अमीर सरफराज पर 3 गोलियां चलाई और फरार हो गए।
गौरतलब है कि भारतीय नागरिक सरबजीत सिंह को पाकिस्तान ने जासूसी का आरोप लगाकर गिरफ्तार किया था। सरबजीत 30 अगस्त 1990 को गलती से पाक सीमा में चला गया था। तब पाक पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था और इस्लामाबाद में हुए बम धमाकों के मामले में गिरफ्तार किया था। पाक पुलिस का दावा था कि भारत के तरनतारन के गांव भिखीविंड निवासी सरबजीत सिंह भारतीय एजेंसियों का जासूस है। कई सालों तक पाक जेल में बंद रखने के बाद पाक खुफिया एजेंसी ISI के इशारों पर अमीर सरफराज ने साल 2013 में जेल में सरबजीत की हत्या कर दी थी।
-
मुख्य समाचार2 days ago
गर्मियों में बिना नींबू के बनाएं ये 5 रिफ्रेशिंग ड्रिंक्स, होती हैं बेहद टेस्टी
-
आध्यात्म2 days ago
आज होगी मां दुर्गा के अष्टम रूवरूप महागौरी की पूजा-अर्चना, इन बातों का रखें ख्याल, मिलेगी विशेष कृपा
-
आध्यात्म3 days ago
नवरात्रि के सातवें दिन होती है मां कालरात्रि की पूजा, जानिए मां कैसे होंगी प्रसन्न
-
नेशनल3 days ago
कन्हैया को प्रत्याशी बनाए जाने पर मनोज तिवारी ने उठाए ‘आप’ और कांग्रेस पर सवाल, कही ये बात
-
अन्तर्राष्ट्रीय3 days ago
सरबजीत सिंह के हत्यारे की लाहौर में हत्या, अज्ञात हमलावरों ने घर में घुसकर मारी गोली
-
उत्तर प्रदेश2 days ago
यूपी में मां-बेटियों से छेड़छाड़ करने वालों को उल्टा लटका दिया जाता है, औरंगाबाद की जनसभा में बोले सीएम योगी
-
नेशनल2 days ago
केजरीवाल की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का जल्द सुनवाई से इंकार
-
नेशनल3 days ago
भगवंत मान ने तिहाड़ में अरविंद केजरीवाल से की मुलाकात, कहा- उनके साथ आतंकियों जैसा व्यवहार हो रहा