Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

उर्मिला मातोंडकर सच में हैं आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की भतीजी? जानिए यहां

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर ने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर ली। कांग्रेस की सदस्यता लेने के बाद उन्हें अब नार्थ मुंबई से टिकट दे दिया गया है।

उर्मिला इस सीट से बीजेपी के उम्मीदवार गोपाल शेट्टी के खिलाफ लड़ेंगी। उर्मिला के चुनाव लड़ने के बीच सोशल मीडिया पर उनकी एक और खबर तेजी से लोगों के बीच फैलाई जा रही है।

वो खबर है कि उर्मिला आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की भतीजी हैं। आज हम इस खबर की सच्चाई बताएंगे। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस खबर में कोई सच्चाई नहीं है।

एक न्यूज चैनल ने उर्मिला से जब इस बारे में पूछा तो यह बात सुनकर वो चौंक गईं। उन्होंने इस बात को सिरे से खारिज करते हुए कहा, ‘यह बात अब फिल्मी स्क्रिप्ट से भी आगे चली गई है। इसमें कोई सच्चाई नहीं है।’

गौरतलब है कि उर्मिला ने साल 2016 में कश्मीर के मोहसिन से शादी कर ली थी। शादी के बाद धर्म परिवर्तन और मोहन भागवत की भतीजी बताकर उनके खिलाफ कई बार अफवाहें उड़ाई गईं।

मनोरंजन

शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए गोविंदा, मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

Published

on

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने शिवसेना शिंदे गुट का दामन थाम लिया है। बालासाहब ठाकरे भवन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी ज्वॉइन की। बताया जा रहा है कि वे मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

इस अवसर पर गोविंदा ने कहा कि एकनाथ शिंदे जी का धन्यवाद, आज के दिन शिवसेना जॉइन करने का मतलब भगवान से मिली प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि 2004 से 2009 तक कांग्रेस पार्टी का सांसद रहा। अब चौदह बरस के बनवास के बाद शिवसेना में शामिल हुआ हूं। गोविंदा ने कहा मुंबई अब पहले सुंदर और विकसित दिखाई पड़ रही है। यहां विकास के काम हो रहे हैं ।

इससे पहले शिंदे गुट के नेता कृष्णा हेगड़े ने गोविंदा से उनके आवास पर मुलाकात की थी, तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि वे शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। सीएम एकनाथ शिंदे की ओर से गोविंदा को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा रहा है। वे मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से ताल ठोक सकते हैं। शिवसेना यूटीबी ने अमोल कीर्तिकर को इस सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। अगर शिवसेना शिंदे गुट ने टिकट दिया तो गोविंदा मुंबई ईस्ट वेस्ट पर अमोल कीर्तिकर को कड़ी चुनौती दे सकते हैं।

Continue Reading

Trending