Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

अगले महीने शादी करने जा रहे अर्जुन-मलाइका, डेट हुई फाइनल

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं। खबर है कि दोनों अगले महीने 19 अप्रैल को शादी कर सकते हैं। ऐसी अटकलें हैं कि अर्जुन और मलाइका क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी करेंगे, जिसमें करीना-करिश्मा से लेकर रणवीर-दीपिका तक को शादी का न्योता दिए जाने की उम्मीद है।

मलाइका और अर्जुन लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। अर्जुन ने कहा,”जब बताने के लिए कुछ होगा है तो आप सभी को पता चल जाएगा।” अभिनेता और निर्माता अरबाज खान की पूर्व पत्नी मलाइका ने एक साक्षात्कार में शादी की अफवाहों का खंडन करते हुए कहा था कि यह सब ‘मीडिया की देन’ है। उन्होंने कभी नहीं कहा कि वह अर्जुन को डेट कर रही थी। हालांकि तलाक के बाद वह प्यार पाने के बारे में बात करती थीं।

मलाइका ने कहा था, “हर कोई फिर से प्यार में होना चाहता है, एक रिश्ते में होना चाहता है। कोई भी अपने जीवन में अकेला नहीं रहना चाहता है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि मेरे चारों ओर लोग क्या कहते हैं, लेकिन मुझे खुशी है कि मैंने इसे खुद से पसंद किया था।”

मनोरंजन

शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए गोविंदा, मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

Published

on

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने शिवसेना शिंदे गुट का दामन थाम लिया है। बालासाहब ठाकरे भवन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी ज्वॉइन की। बताया जा रहा है कि वे मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

इस अवसर पर गोविंदा ने कहा कि एकनाथ शिंदे जी का धन्यवाद, आज के दिन शिवसेना जॉइन करने का मतलब भगवान से मिली प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि 2004 से 2009 तक कांग्रेस पार्टी का सांसद रहा। अब चौदह बरस के बनवास के बाद शिवसेना में शामिल हुआ हूं। गोविंदा ने कहा मुंबई अब पहले सुंदर और विकसित दिखाई पड़ रही है। यहां विकास के काम हो रहे हैं ।

इससे पहले शिंदे गुट के नेता कृष्णा हेगड़े ने गोविंदा से उनके आवास पर मुलाकात की थी, तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि वे शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। सीएम एकनाथ शिंदे की ओर से गोविंदा को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा रहा है। वे मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से ताल ठोक सकते हैं। शिवसेना यूटीबी ने अमोल कीर्तिकर को इस सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। अगर शिवसेना शिंदे गुट ने टिकट दिया तो गोविंदा मुंबई ईस्ट वेस्ट पर अमोल कीर्तिकर को कड़ी चुनौती दे सकते हैं।

Continue Reading

Trending