Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

सड़क हादसे का शिकार पत्रकार के साथ Rahul Gandhi ने किया ऐसा, Video हो गया Viral

Published

on

Loading

लोकसभा चुनावों 2019 की तारीख पास आते-आते सभी राजनेताओं के तेवर बदलते जा रहे हैं। ऐसी घटनाएं हो रही हैं जो सामान्यत: देखने को नहीं मिलतीं। ऐसा ही कुछ किया कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने।

राहुल गांधी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष एक जर्नलिस्ट को अपनी कार में लेकर जा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि राहुल गांधी का ये वीडियो उस समय का है जब वे अपने काफिले के साथ लौट रहे थे। जोधपुर के पत्रकार राजेेंद्र व्यास के दिल्ली में हुई सड़क दुर्घटना में घायल होने पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपना काफिला रुकवा कर उन्हें अपनी कार में बिठा कर एम्स हॉस्पिटल पहुंचाया।

जोधपुर शहर के नवचौकिया के रहने वाले पत्रकार के घरवालों ने जब सोशल मीडिया पर वायरल हुए राहुल गांधी के साथ का वीडियो देखा तो घबरा गए और दिल्ली कॉल कर कुशलक्षेम पूछी। इस पूरे घटनाक्रम पर जोधपुर शहर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष सईद अंसारी एवं प्रदेश प्रवक्ता डॉ. अजय त्रिवेदी, लियाकत अली रंगरेज, अजीत राठी, विशाल शर्मा, जगदीश दाधीच आदि ने राहुल गांधी को धन्यवाद दिया है।

इससे पहले भी कई मौकों पर राहुल गांधी का संवेंदनशीलता को देखा गया है। पिछले दिनों ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में उन्होंने एक फोटो पत्रकार की मदद की थी। दरअसल, एयरपोर्ट से निकलते वक्त राहुल गांधी की फोटो लेने के दौरान एक फोटो पत्रकार सीढ़ियों से फिसल गया था। राहुल गांधी फौरन उसके पास पहुंचे और उसे सहारा देते हुए उठाया।

नेशनल

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें यहां

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। आइये जानते शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितना मतदान हुआ है।

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान

अंडमान-निकोबार – 56.87
अरुणांचल प्रदेश – 63.03
असम -70.77
बिहार – 46.32
छग – 63.41
जम्मू कश्मीर – 65.08
लक्ष्द्वीव – 59.02
मप्र – 63.25
महाराष्ट्र – 54.85
मणिपुर- 67.46
मेघालय – 69.91
मिजोरम – 52.62
नागालैंड – 55.72
पूड्डूचेरी – 72.84
राजस्थान -50.27
सिक्किम – 67.58
तमिलनाडु – 62.02
त्रिपुरा – 76.10
उत्तर प्रदेश – 57.54
उत्तराखंड – 53.56
पश्चिम बंगाल – 77.57

Continue Reading

Trending