Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

बॉलीवुड के इस सुपरस्टार से मिलने के लिए फैन की तरह कार के पीछे दौड़ पड़े वरुण धवन!

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन की गिनती आज के समय में इंडस्ट्री के बड़े स्टार में होती है। बहुत कम समय में इस सुपरस्टार के लाखों फैन बन चुके हैं।

हालांकि वरुण धवन खुद भी एक स्टार के बहुत बड़े फैन हैं। इस बात का खुलासा बीते मंगलवार को हुआ जब वरुण अचानक सनी देओल की कार देखकर उनसे मिलने दौड़ पड़े।

 

वरुण का यह फैन मोमेंट मीडिया के कैमरे में कैद हो गया। दरअसल, वरुण धवन मुंबई के जुहू इलाके से अपकमिंग फिल्म स्ट्रीट डांसर के डांस रिहर्सल की शूटिंग कर घर निकल रहे थे।

तभी उनकी मुलाकात सनी देओल से हुई। सनी देओल अपनी गाड़ी में बैठे थे। सनी देओल को देखते ही वरुण उनसे मुलाकात किए बिना नहीं रह सके।

बता दें कि वरुण धवन आजकल रोजाना रेमो डिसूजा की मूवी स्ट्रीट डांसर की रिहर्सल कर रहे हैं। फिल्म में वरुण के अलावा श्रद्धा कपूर, नोरा फतेही और प्रभुदेवा भी नजर आएंगे। फिल्म के कुछ सीन लंदन में भी फिल्माए जाएंगे। ये फिल्म 8 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending