Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

बीजेपी नेता ने की सोनिया गांधी पर विवादित टिप्पणी, कहा-राहुल जी ने….

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनावों की तारीख नजदीक आते ही नेताओं के विवादित बयान सामने आने लगे हैं। ताजा बयान बीजेपी की ओर से आया है। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के बैरिया से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने रविवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और सपना चौधरी पर बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी की।

विधायक सुरेंद्र सिंह ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा कि राहुलजी ने नर्तकी सपना चौधरी को अपना लिया है। अच्छी बात है कि वे अपने कुल परंपरा को आगे बढ़ाएं. उनकी माता जी भी इटली में इसी पेशे से थीं. जैसे उनके पिताजी ने सोनियाजी को अपना बना लिया था, आप भी आज भारत की राजनीति में सपना को अपना बनाकर नई राजनीतिक पारी की शुरूआत करें, इसके लिए आपको साधुवाद।

1:16 मिनट के वीडियो में सुरेंद्र सिंह ने आगे कहा कि भारत की जनता कभी भी नर्तकी को देश चलाने की इजाजत नहीं देगी। इसलिए देश चलाने का काम मोदीजी जैसे चरित्रवान और ईमानदार नेता के हाथ में होगा. नर्तकी के आने से भारत की राजनीति में कोई असर नहीं होगा। मुझे खुशी है कि राहुलजी अब नेताओं से भरोसा उठाकर नर्तकी पर भरोसा करना शुरू कर रहे हैं। अच्छा तो अब यह होगा  कि सास और बहू दोनों एक ही कल्चर और एक ही पेशे से होंगी तो कांग्रेस की कमान एक स्वरूप, एक रूप और एक ही नक्शे से संचालित होगी।

नेशनल

अमरोहा की रैली में बोले पीएम मोदी, ‘मोहम्मद शमी का कमाल पूरी दुनिया ने देखा’

Published

on

Loading

अमरोहा। पीएम मोदी ने अमरोहा के गजरौला में एक जनसभा को संबोधित किया। पीएम ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर बना, तो सपा-कांग्रेस दोनों पार्टियों में प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण ठुकरा दिया। ये लोग आए दिन राम मंदिर और सनातन आस्था को गालियां दे रहे हैं। अभी रामनवमी पर प्रभु रामलला का भव्य सूर्य तिलक हुआ है। आज जब पूरा देश राममय है। तब समाजवादी पार्टी के लोग रामभक्ति करने वालों को सार्वजनिक रूप से पाखंडी कहते हैं।

इस दौरान अपने संबोधन में उन्होंने क्रिकेट खिलाड़ी मोहम्मद शमी की जमकर तारीफ की। दरअसल मोहम्मद शमी अमरोहा के ही रहने वाले हैं। पीएम मोदी ने कहा, अमरोहा केवल ढोलक ही नहीं, देश का डंका भी बजाता है। उन्होंने कहा, ‘‘क्रिकेट वर्ल्ड कप में भाई मोहम्मद शमी ने जो कमाल किया वो पूरी दुनिया ने देखा है। खेलों में शानदार प्रदर्शन के लिए केंद्र सरकार ने उन्हें अर्जुन पुरस्कार दिया है और योगी सरकार यहां के युवाओं के लिए स्टेडियम भी बनवा रही है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अमरोहा की एक ही थाप है- कमल छाप और अमरोहा का एक ही स्वर है- फिर एक बार मोदी सरकार।’’

आपको बता दें कि जब भारतीय टीम को वर्ल्ड कप फाइलन में ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। उस दौरान पीएम ने भारतीय क्रिकेट टीम से मुलाकात की थी। इस दौरान पीएम मोदी ने शमी से भी मुलाकात की थी। उन्होंने शमी की पीठ थपथपाई थी और उनसे बात भी की थी। पीएम मोदी का ये वीडियो उस दौरान काफी वायरल हुआ था।

अपने भाषण में आगे पीएम मोदी ने कहा कि 2024 का लोकसभा चुनाव देश के भविष्य का चुनाव है। इस चुनाव में आप का एक एक वोट भारत के भाग्य को सुनिश्चित करने वाला है। भाजपा गांव, गरीब के लिए बड़े विजन और बड़े लक्ष्यों के साथ आगे बढ़ रही है लेकिन इंडिया गठबंधन के लोगों की सारी शक्ति गांव, देहात को पिछड़ा बनाने में लगती है। इस मानसिकता का सबसे बड़ा नुकसान अमरोहा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश जैसे क्षेत्रों को उठाना पड़ा है।

Continue Reading

Trending