Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

मोदी की बायोपिक का सोशल मीडिया पर उड़ रहा मजाक, वायरल हो रहे मीम्स

Published

on

Loading

मुंबई। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार पीएम नरेंद्र मोदी का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया। फिल्म में पीएम मोदी की  भूमिका विवेक ओबेरॉय निभाते नजर आएंगे वहीं अमित शाह की भूमिका में मनोज जोशी दिखेंगे।

फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद अब लोगों के रिएक्शन आने शुरू हो गए हैं। सोशल मीडिया यूजर्स फिल्म के डायलॉग का मीम बनाकर शेयर कर रहे हैं।

फिल्म के कुछ डायलॉग्स इन दिनों मीम्स बनकर सोशल मीडिया में तैर रहे हैं। ‘हम हिंदुस्तान नहीं बन पाए’,  ‘मां मैं सन्यासी बनना चाहता हूं’ और हाथ काट दूंगा जैसे डायलॉग का खूब मजाक उड़ाया जा रहा है।

इस फिल्म का निर्देशन सरबजीत और मैरी कॉम जैसी बायोपिक फिल्में बना चुके ओमंग कुमार ने किया है। आपको बता दें कि जनवरी में फिल्म की अनाउंसमेंट की गई थी और मात्र 38 दिनों में ही यह फिल्म बनकर तैयार हो चुकी है। विवेक की यह फिल्म लोकसभा चुनाव से ठीक पहले 5 अप्रैल को रिलीज होगी।

प्रादेशिक

सलमान के घर पर फायरिंग करने वाले दोनों शूटर गुजरात से गिरफ्तार, लाया जा रहा मुंबई

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों की गिरफ्तारी गुजरात के भुज शहर से हुई है। दोनों को मुंबई लाया जा रहा है। आरोपियों की पहचान बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के मसिही के विक्की गुप्ता और सागर पाल के रूप में हुई है।

मुंबई क्राइम ब्रांच सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों को लगतार ट्रेस कर रही थी। साथ ही साइबर टीम से डंप डाटा भी निकाला गया था। क्राइम ब्रांच के अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की है कि दोनों आरोपियों के भुज में होने की स्पेसिफिक जानकारी मिली थी। इसके बाद भुज के स्थानीय लोकल क्राइम ब्रांच को इसकी जानकारी दी गई क्योंकि शक था कि आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस पर फायरिंग हो सकती है।आरोपी पेशेवर अपराधी हैं इसलिए पुलिस ने एहतियात बरता और स्थानीय पुलिस की टीम को साथ लिया। क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर की अगुवाई में एक टीम भुज पहुंची थी।

इससे पहले इस केस में मुंबई पुलिस ने दो लोगों को पनवेल से भी हिरासत में लिया था। इन दोनों ने सलमान के घर पर फायरिंग करने वाले शूटर्स को सेकेंड हैंड बाइक बेची थी। पनवेल में ही सलमान ख़ान का फार्महाउस है इसलिए अब पुलिस ये भी पता लगा रही है कि क्या शूट की प्लानिंग सलमान के फॉर्म हाउस को भी निशाना बनाने की थी।

सलमान के घर के बाहर फायरिंग मामले में गैंगस्टर लॉरेंस विश्ननोई से जुड़े लोगों का नाम भी सामने आया। दावा किया जा रहा है कि सलमान के घर पर फायरिंग के पीछे लॉरेंस बिश्नोई गैंग के रोहित गोदारा का हाथ है। राजस्थान का कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा अमेरिका में रहता है। उसने अमेरिका में बैठकर ही प्लानिंग की, शूटर्स अरेंज किए। उनको हथियार मुहैया कराया और सलमान ख़ान के घर और फॉर्म हाउस की रेकी करने में मदद की। रोहित गोदारा का नाम सुखदेव सिंह गोगामेड़ी और सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में भी आया था।

Continue Reading

Trending