Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

Holi 2019: होलिका दहन का ये है सबसे शुभ मुहूर्त, इस विधि से करें पूजा, हो जाएंगे मालामाल

Published

on

Loading

नई दिल्ली। होलिका दहन फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर प्रदोष काल में किया जाता है। विद्वानों के अनुसार फाल्गुन पूर्णिमा पर भद्रा रहित प्रदोष काल में होली दहन को श्रेष्ठ माना गया है।

होलिका पूजा और दहन के समय की जाने वाली परिक्रमा बेहद अहम होती है। शास्त्रों के अनुसार परिक्रमा करते समय अगर दिल से अपनी इच्छा कह दी जाए तो वह सत्य हो जाती है।

ज्योतिषों के मुताबिक होलिका दहन के समय सफेद खाद्य पदार्थों का सेवन नहीं करना चाहिए। होलिका दहन की बची हुई अग्नि और भस्म को अगले दिन सुबह अपने घर ले जाने से सभी नकारात्मक उर्जा दूर हो जाती है।

 

होलिका दहन का सही मुहूर्त-

होलिका दहन मुहूर्त- 21:05 से 11:31 तक

भद्रा पूंछ- 17:23 से 18:24 तक

भद्रा मुख- 18:24 से 20:07 तक

रंगवाली होली- 21 मार्च को खेली जाएगी

पूर्णिमा तिथि आरंभ- 10:44 (20 मार्च)

पूर्णिमा तिथि समाप्त- 07:12 (21 मार्च)

 

कैसे करें होलिका दहन- 

– गंगाजल से शुद्ध लें वो स्थान जहां होलिका दहन करना है।

– होलिका डंडा बीच में रखें. भक्त प्रहलाद का प्रतीक एक डंडा होता है।

– डंडे के चारों तरफ चंदन की लड़की का इस्तेमाल करें

– इसके बाद सामान्य लकड़ियां, उपले और घास चढ़ाएं।

कपूर से अग्नि प्रज्वलित करें-

– होलिका दहन में पहले श्री गणेश हनुमान जी और शीतला माता भैरव जी की पूजा करें।

– अग्नि में रोली, पुष्प, चावल, साबूत मूंग, हरे चने, पापड़, नारियल आदि चीजें चढ़ाएं।

– चारों तरफ सूखे उपले, सूखी लकड़ी, सूखी घास रखें. इसके बाद अग्नि जलाएं और होलिका दहन करें।

– मन्त्र -ॐ प्रह्लादये नमः बोलकर परिक्रमा करें।

होलिका की अग्नि में क्या अर्पित करें-

अच्छे स्वास्थ्य के लिए- होलिका की अग्नि में काले तिल के दाने अर्पित करें.

बीमारी से मुक्ति के लिए– हरी इलाइची और कपूर अर्पित करें.

धन लाभ के लिए- चन्दन की लकड़ी अर्पित करें.

रोजगार के लिए- पीली सरसों अर्पित करें.

विवाह और वैवाहिक समस्याओं के लिए- हवन सामग्री अर्पित करें.

नकारात्मक ऊर्जा से मुक्ति के लिए- काली सरसों अर्पित करें.

 

होलिका दहन के लाभ-

– इस दिन मन की तमाम समस्याओं का निवारण हो सकता है. कई बीमारियों और विरोधियों की समस्या से निजात मिल सकती है।

– आर्थिक बाधाओं से राहत मिल सकती है।

– इस दिन आसानी से ईश्वर की कृपा प्राप्त कर सकते हैं।

– अलग-अलग चीज़ों को अग्नि में डालकर अपनी बाधाओं से मुक्ति पा सकते हैं।

 

नेशनल

शिवसेना-शिंदे गुट के स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, मोदी-शाह समेत कई बड़े नाम शामिल

Published

on

Loading

नई दिल्ली। महाराष्ट्र से शिवसेना-शिंदे गुट ने अपने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट रिलीज कर दी है। इस लिस्ट में सबसे बड़ा नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का है। इसके अलावा स्टार प्रचारकों में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई बड़े और कद्दावर नेता शामिल हैं।

शिवसेना की ओर से जारी की गई स्टार प्रचारकों की सूची में चौंकाने वाले नाम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम शामिल है। दरअसल अब तक पीएम मोदी ने कभी भी शिवसेना के लिए प्रचार नहीं किया, लेकिन इस बार वह पहली दफा यह काम करेंगे। एकनाथ शिंदे गुट की असली शिवसेना बनने के बाद ऐसा पहली बार होगा जब पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इसके लिए प्रचार करते नजर आएंगे।

शिवसेना की सूची में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का भी नाम शामिल है। बता दें कि शिवसेना के बीजेपी के साथ गठबंधन में फडणवीस की अहम भूमिका मानी जाती है। इसके अलावा अजीत पवार इस सूची में शामिल हैं।

Continue Reading

Trending