Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

MAYA का MODI पर वॉर: कहा- पिछले चुनाव में ‘चायवाले’ थे, अब ‘चौकीदार’ बन गए, शाबाश!

Published

on

Loading

बसपा प्रमुख मायावती ने भारतीय जनता पार्टी के ‘मैं भी चौकीदार’ चुनाव अभियान को लेकर निशाना साधा है। मंगलवार को मायावती ने ट्वीट करते हुए कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी पिछले चुनाव में ‘चायवाले’ थे, अब वह ‘चौकीदार’ बन गए हैं। भाजपा के शासन में गजब का बदलाव आया है।

बसपा सप्रीमो ने ट्वीट किया, ‘भाजपा के ‘मैं भी चौकीदार’ कैम्पेन के लॉन्च होने के बाद पीएम मोदी और अन्यों ने अपने टि्वटर हैंडल के साथ ‘चौकीदार’ लगा लिया। पिछले चुनाव में नरेंद्र मोदी चायवाले थे, अब वह चौकीदार हो गए हैं। भाजपा के शासन में भारत में क्या बदलाव आया है, शाबाश!’बसपा सुप्रीमो मायावती ने भारतीय जनता पार्टी के ‘मैं भी चौकीदार’ चुनाव अभियान को लेकर निशाना साधते हुए ट्वीट किया है जिसमे उन्होंने कहा है की पीएम नरेंद्र मोदी पिछले चुनाव में ‘चायवाले’ थे, अब वह ‘चौकीदार’ बन गए हैं। भाजपा के शासन में गजब का बदलाव आया है, शाबाश!’ मायावती से पहले ‘मैं भी चौकीदार’ अभियान का सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी उपहास उड़ाया था। राफेल का मुद्दा उठाते हुए राहुल गांधी ने कहा कि मोदी ‘पकड़े’ जाने पर पूरे देश को चौकीदार में बदलने का प्रयास कर रहे हैं जबकि प्रियंका ने कहा कि चौकीदार सिर्फ अमीरों के लिये हैं, गरीबों के लिये नहीं।

 

भाजपा द्वारा कांग्रेस के हमले के खिलाफ शुरू किये गए ‘मैं भी चौकीदार’ अभियान में तेजी लाए जाने के एक दिन बाद राहुल और उनकी बहन ने प्रधानमंत्री के खिलाफ अपने हमले तेज कर दिये हैं। मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह समेत तमाम नेताओं ने इस अभियान के तहत अपने ट्विटर प्रोफाइल में नाम के आगे चौकीदार शब्द जोड़ दिया है। मोदी के ट्विटर अकाउंट प्रोफाइल में उनकी पहचान ‘चौकीदार नरेंद्र मोदी’ के तौर पर दिखती है।

नेशनल

प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किया रोड शो, कहा- मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं

Published

on

Loading

सहारनपुर। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने 2024 लोकसभा चुनाव के तहत सहारनपुर में रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका ने कहा कि इस देश ने सत्ता को नहीं सत्य को पूजा है और मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं। रोड शो के दौरान प्रियंका गांधी ने रामनवमी पर कहा कि भगवान राम ने भी सत्य की लड़ाई लड़ी थी। जब उनके सामने रावण युद्ध करने के लिए आया तो सारी शक्ति रावण के पास थी, लेकिन भगवान राम ने नौ व्रत रखकर सारी शक्ति अपने पास ले ली थी। इसके बाद रावण से युद्ध किया और सत्य की जीत हुई।

यह रोड शो कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार इमरान मसूद के समर्थन में आयोजित किया गया था। प्रियंका गांधी ने कहा कि मैं हर जगह यही कह रही हूं कि ये चुनाव जनता का होना चाहिए, जनता के मुद्दों पर होना चाहिए। मोदी जी और बीजेपी के नेता बेरोजगारी, महंगाई, किसानों, महिलाओं की बात नहीं कर रहे हैं। जो असली समस्याएं महिलाओं-किसानों की है, उनके बारे में बात ही नहीं हो रही है। बात इधर उधर की ध्यान भटकाने की हो रही है। उन्होंने आगे कहा कि जो सत्ता में बैठे हैं, वह माता शक्ति और सत्य के उपासक नहीं हैं, ‘सत्ता’ के उपासक हैं। वो सत्ता के लिए किसी भी हद तक गिर जाएंगे। सत्ता के लिए सरकारें गिरा देंगे, विधायकों को खरीदेंगे, अमीरों को देश की संपत्ति दे देंगे। यह हमारे देश की परंपरा नहीं है। भगवान श्रीराम ‘सत्ता’ के लिए नहीं, ‘सत्य’ के लिए लड़े। इसलिए हम उनकी पूजा करते हैं। आज रामनवमी का शुभ दिन है, इसलिए मैं बहुत खुश हूं। वाल्मीकि रामायण में लिखा है कि जब भगवान राम युद्ध भूमि में उतरे तो देखा कि माता की शक्तियां रावण के पास थीं। जिसके बाद उन्होंने नौ दिनों तक माता की आराधना की और 108 नील कमल मां के चरणों में अर्पण किए।

उन्होंने कहा कि जिसके बाद माता ने उनकी परीक्षा लेने को सोची और 108वां कमल छिपा दिया। लेकिन, भगवान राम के पास श्रद्धा की शक्ति थी, उन्हें याद आया कि उनकी मां उन्हें बचपन में ‘राजीव लोचन’ कहती थीं। यह बात याद आते ही भगवान राम अपने नयन निकालने ही जा रहे थे, तभी माता ने उन्हें रोकते हुए कहा कि मैं तुम्हारी श्रद्धा से प्रसन्न हुई। मेरी शक्ति तुम्हारे साथ है। हम भगवान राम को इसलिए पूजते हैं, क्योंकि उन्होंने सच्ची श्रद्धा के साथ यह लड़ाई लड़ी और जनता को सर्वोपरि रखा। जनता पर अन्याय करने वाली भाजपा की विदाई तय है।

Continue Reading

Trending