Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

अजय देवगन की फिल्म ने 24वें दिन मचाया ‘टोटल धमाल’, कर डाली जबरदस्त कमाई

Published

on

Loading

मुंबई। इंद्र कुमार के डायरेक्शन में बनी मल्टी स्टारर फिल्म टोटल धमाल रिलीज होने के 24वें दिन  बाद भी जबरदस्त कमाई कर रही है। फिल्म ने अब तक टिकट खिड़की पर 150 करोड़ की कमाई कर ली है।

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने फिल्म से जुड़े आंकड़े अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किए हैं। तरण के मुताबिक चौथे हफ्ते में फिल्म की कमाई की रफ्तार में कमी आई है।

चौथे हफ्ते के शुक्रवार को फिल्म ने 95 करोड़, शनिवार को 1.60 करोड़ और रविवार को 2.50 करोड़ की कमाई की। हालांकि फिल्म की कमाई के रफ्तार को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर पाना इस फिल्म के लिए बेहद मुश्किल होगा।

#TotalDhamaal⁠ ⁠biz at a glance…

Week 1: ₹ 94.55 cr

Week 2: ₹ 38.05 cr

Week 3: ₹ 13.11 cr

Weekend 4: ₹ 5.05 cr

Total: ₹ 150.76 cr

India biz.

HIT.#TotalDhamaal benchmarks…

Crossed ₹ 50 cr: Day 3

₹ 75 cr: Day 5

₹ 100 cr: Day 9

₹ 125 cr: Day 12

₹ 150 cr: Day 24

— taran adarsh (@taran_adarsh) March 18, 2019

बताते चलें कि अजय देवगन, अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित, अरशद वारसी, जावेद जाफरी और रितेश देशमुख जैसे सितारों से सजी फिल्म ने पहले हफ्ते में 94.55 करोड़ कमाए थे। दूसरे हफ्ते में 38.05 करोड़, तीसरे हफ्ते में 13.11 करोड़, और चौथे हफ्ते में रविवार तक 5.05 करोड़ की कमाई हुई।

इस फिल्म ने पहले 50 करोड़ तीन दिन में कमाए थे। जबकि 75 करोड़ कमाने में पांच दिन, 100 करोड़ कमाने में नौ दिन, 125 करोड़ कमाने में 12 दिन और 150 करोड़ कमाने में 24 दिन लग गए।

 

मनोरंजन

शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए गोविंदा, मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

Published

on

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने शिवसेना शिंदे गुट का दामन थाम लिया है। बालासाहब ठाकरे भवन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी ज्वॉइन की। बताया जा रहा है कि वे मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

इस अवसर पर गोविंदा ने कहा कि एकनाथ शिंदे जी का धन्यवाद, आज के दिन शिवसेना जॉइन करने का मतलब भगवान से मिली प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि 2004 से 2009 तक कांग्रेस पार्टी का सांसद रहा। अब चौदह बरस के बनवास के बाद शिवसेना में शामिल हुआ हूं। गोविंदा ने कहा मुंबई अब पहले सुंदर और विकसित दिखाई पड़ रही है। यहां विकास के काम हो रहे हैं ।

इससे पहले शिंदे गुट के नेता कृष्णा हेगड़े ने गोविंदा से उनके आवास पर मुलाकात की थी, तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि वे शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। सीएम एकनाथ शिंदे की ओर से गोविंदा को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा रहा है। वे मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से ताल ठोक सकते हैं। शिवसेना यूटीबी ने अमोल कीर्तिकर को इस सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। अगर शिवसेना शिंदे गुट ने टिकट दिया तो गोविंदा मुंबई ईस्ट वेस्ट पर अमोल कीर्तिकर को कड़ी चुनौती दे सकते हैं।

Continue Reading

Trending