नेशनल
लोकसभा चुनावः रैली से पहले राहुल गांधी ने किया ऐसा काम, जानकर आप भी करेंगे सलाम!

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव में अपनी पार्टी को मजबूत करने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों दक्षिणी राज्यों के दौरे पर हैं। सोमवार को राहुल दक्षिण का किला फतह करने के मकसद से कुलबर्गी में चुनाव रैली को संबोधित करने पहुंचे जहां अपने संबोधन से पहले उन्होंने कुछ ऐसा कर दिया जिसे जानकर आप भी उनकी तारीफ करते नहीं थकेंगे।
रैली शुरू करने से पहले दलगत राजनीति को दरकिनार करते हुए राहुल ने बीजेपी नेता और गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के लिए दो मिनट का मौन रखा और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
बता दें कि मनोहर पर्रिकर का 63 साल की उम्र में रविवार को निधन हो गया था। वो पिछले एक साल कैंसर से पीड़ित थे। कांग्रेस अध्यक्ष ने मंच पर मौजूद नेताओं के साथ मनोहर पर्रिकर को याद किया। वहां उन्होंने रैली को संबोधित करने से पहले गोवा सीएम के लिए दो मिनट का मौन रखा।
कलबुर्गी लोकसभा सीट पर तीसरे चरण में 23 अप्रैल को मतदान होगा और इस सीट से लोकसभा में कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे चुनावी मैदान में उतर सकते हैं। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने खड़गे के संसदीय सीट से कर्नाटक में चुनावी अभियान की शुरुआत की है।
नेशनल
सावरकर पर दिग्विजय सिंह ने दिया बड़ा बयान, कहा-हम उनका सम्मान करते हैं लेकिन….

नई दिल्ली। भारतीय राजनीति में वीर सावरकर एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस की ‘भारत बचाओ’ रैली में राहुल गांधी के सावरकर पर की गई टिप्पणी के बाद महाराष्ट्र से लेकर दिल्ली तक उथल पुथल देखने को मिल रही है।
जहां एक ओर शिवसेना और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) राहुल गांधी के इस बयान के बाद उन पर लगातार निशाना साध रहे हैं वहीं कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी के बचाव में उतर आई है। इस बीच दिग्विजय सिंह ने भी सावरकर को लेकर बड़ा बयान दिया है।
एक टीवी चैनल से की गई खास बातचीत में दिग्विजय सिंह ने कहा कि हम सावरकर का सम्मान करते हैं। बातचीत के दौरान दिग्विजय सिंह ने कहा, मैं इतना ही कह सकता हूं कि दामोदर राव सावरकर के जीवन के दो पहलू हैं। एक वो है जब ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ लड़ते हुए उन्हें सज़ा हुई और कालापानी भेजा गया।
दिग्विजय सिंह ने कहा, सावरकर के जीवन का दूसरा पहलू माफी लिखकर जेल से निकलने का है। माफी मांग कर जेल से निकलने के बाद उन्होंने अपने पूरे समय पूरे देश में ब्रिटिश हुकूमत की बांटो और राज करो की नीति को ही आगे बढ़ाया। इसलिए दोनों ही पहलू उनके जीवन में रहे हैं।
दिग्विजय सिंह ने कहा, ‘मैं कहता हूं, जो भी व्यक्ति देश के लिए लड़ा है, हम उसका सम्मान तो करते हैं, लेकिन माफी मांगना एक अलग इतिहास है।’
-
प्रादेशिक2 days ago
शादी में लोगों ने नए जोड़े को प्याज किया गिफ्ट, दुल्हन का ऐसा था रिएक्शन
-
नेशनल2 days ago
पीएम मोदी पहुंचे कानपुर, नमामि गंगे पर करेंगे समीक्षा बैठक
-
मनोरंजन1 day ago
बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई पति पत्नी और वो, शुक्रवार को इतने करोड़ का रहा कलेक्शन
-
मनोरंजन2 days ago
गुत्थी के फैंस के लिए खुशखबरी, जल्द ही छोटो पर्दे पर फिर से आएंगी नजर
-
नेशनल2 days ago
रामलीला मैदान में बोले राहुल, नहीं मांगूंगा माफी, मेरा नाम….
-
प्रादेशिक2 days ago
बीजेपी नेता को जान से मारने की धमकी देने वाला शख्स हुआ गिरफ्तार
-
उत्तराखंड1 day ago
उत्तराखंड में पलायन रोकने को लेकर होने जा रही बड़ी बैठक, ये हैं अहम मुद्दे
-
अन्तर्राष्ट्रीय1 day ago
अमेरिकी सरकार ने दी अपने नागरिकों को चेतावनी, भारत के इस इलाके में न जाएं