Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

डांस में सपना चौधरी को इस छोटी बच्ची ने पछाड़ा, 10 करोड़ बार देखा जा चुका है वीडियो!

Published

on

Loading

मुंबई। हरियाणवी एक्टर-डांसर सपना चौधरी के ठुमकों की दीवानी पूरी दुनिया है। लोगों में उनके डांस की दीवानगी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि यूट्यूब पर उनके कोई भी वीडियो में 1 करोड़ से कम व्यूज नहीं हैं। लेकिन अब सपना के डांस को एक छोटी सी बच्ची से कड़ी टक्कर मिल रही है।

दरअसल, कुछ समय पहले एक ऐसा वाकया हुआ जिससे खुद सपना भी चौंक गईं। सपना चौधरी स्टेज पर डांस कर रही थीं, तभी एक छोटी सी बच्ची आकर उनके साथ डांस करने लगी।

 

इस बच्ची के डांस की दीवानी सपना भी हो गईं। सपना चौधरी इस दौरान अपने फेमस गाने तू इंग्लिश मीडियम पढ़ी हुई पर ठुमके लगा रही थीं। यह वीडियो इन दिनों यूट्यूब जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है। बच्ची के इस डांस को अब तक 10 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

 

वीडियो में सपना चौधरी गोल्डन कलर के सूट में नजर आ रही हैं, वहीं छोटी बच्ची वॉइट और गुलाबी कलर के आउटफिट में नजर आ रही है। बच्ची सपना चौधरी को देखकर उनके हर डांस मूव को कॉपी कर रही है और यह देखकर दर्शक भी हैरान हो रहे हैं।

मनोरंजन

शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए गोविंदा, मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

Published

on

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने शिवसेना शिंदे गुट का दामन थाम लिया है। बालासाहब ठाकरे भवन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी ज्वॉइन की। बताया जा रहा है कि वे मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

इस अवसर पर गोविंदा ने कहा कि एकनाथ शिंदे जी का धन्यवाद, आज के दिन शिवसेना जॉइन करने का मतलब भगवान से मिली प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि 2004 से 2009 तक कांग्रेस पार्टी का सांसद रहा। अब चौदह बरस के बनवास के बाद शिवसेना में शामिल हुआ हूं। गोविंदा ने कहा मुंबई अब पहले सुंदर और विकसित दिखाई पड़ रही है। यहां विकास के काम हो रहे हैं ।

इससे पहले शिंदे गुट के नेता कृष्णा हेगड़े ने गोविंदा से उनके आवास पर मुलाकात की थी, तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि वे शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। सीएम एकनाथ शिंदे की ओर से गोविंदा को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा रहा है। वे मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से ताल ठोक सकते हैं। शिवसेना यूटीबी ने अमोल कीर्तिकर को इस सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। अगर शिवसेना शिंदे गुट ने टिकट दिया तो गोविंदा मुंबई ईस्ट वेस्ट पर अमोल कीर्तिकर को कड़ी चुनौती दे सकते हैं।

Continue Reading

Trending