Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

शिल्पा शेट्टी ने किया मां को मैसेज, ‘मैं राज से अलग होना चाहती हूं’, फिर फोन पर कहा……..

Published

on

Loading

मुंबई। 90 के दशक की टॉप एक्ट्रेस में से एक शिल्पा शेट्टी इन दिनों सोनी टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो सुपर डांसर में नजर आ रही हैं। इस शो में शिल्पा बच्चों के डांस को जज करती नजर आती हैं।

 

शो में कई बार शिल्पा बच्चों के लेकर इमोशनल हो चुकी हैं। लेकिन क्या आपको पता है इस शो में कि शिल्पा और उनके पति राज कुंद्रा को अलग करने की प्लानिंग हो चुकी थी। रह गए न हैरान? आईए जानते हैं क्या है पूरा मामला…

 

दरअसल, ये एक प्रैंक था, जिसका शिकार शिल्पा शेट्टी सुपर डांसर के शो पर हो गईं। शनिवार रात शो में बतौर जज फराह खान पहुंची। शो के दौरान फराह और शिल्पा से उनके पति की सबसे परेशान करने वाली आदतों के बारे में पूछा गया।

दोनों ने एक-एक करके अपने पति के बारे में बताया। इसी बीच शो के दूसरे जज अनुराग बसु और गीता कपूर ने शिल्पा को बिजी देख उनका फोन धीरे से उठा लिया और शिल्पा की मां को मैसेज कर दिया।

 

मैसेज में लिखा था, ‘मैं राज कुंद्रा से अलग होना चाहती हूं।’ मैसेज मिलते ही शिल्पा की मां ने तुरंत फोन कर दिया। जब तक सबको खबर होती गीता कपूर ने अनुराग दादा की शरारत के बारे में सबको  बताया कि शिल्पा की मां को अनुराग दादा ने क्या मैसेज किया है।

 

ये सुनते ही शिल्पा हैरान रह गईं और अपना फोन लेने को भागीं। शिल्पा ने घर पर फौरन बात की और मां को बताया कि ये बस प्रैंक था।

शिल्पा ने मां से कहा, कभी मेरे फोन से ऐसा मैसेज आए कि मैं प्रेग्नेंट हूं और तलाक चाहती हूं तो समझ जाना ये प्रैंक है, क्यों अनुराग दादा शो पर हैं।

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending