Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

शादी के पहले सैफ के थे इस विदेशी मॉडल से संबंध, बाद में हुआ ऐसा खुलासा कि….

Published

on

Loading

मुंबई। सैफ अली खान को फिल्म इंड्स्ट्री में छोटे नवाब के नाम से भी जाना जाता है। 90 के दशक में सैफ की पहचान बॉलीवुड के चॉकलेट बॉय के रूप में होती थी।

करियर के शुरूआती दौर में ही सैफ ने खुद से 13 साल बड़ी अमृता सिंह से शादी कर ली थी। अमृता से सैफ के दो बच्चे सारा अली खान और इब्राहिम खान भी हैं।

सैफ की शादी ज्यादा दिनों तक नहीं चली और दोनों ने तलाक लेने का फैसला कर लिया। इसके बाद सैफ ने कई साल तक करीना को डेट करने के बाद उनसे शादी कर ली।

लेकिन इन दोनों शादियों के बीच में एक ट्विस्ट भी है। बहुत कम ही लोग जानते हैं कि अमृता से तलाक के बाद सैफ एक विदेशी बाला को अपना दिल दे बैठे थे। इस विदेशी मॉडल का नाम रोजा कैटलोना था।

रोजा इटली की रहने वाली थी। दोनों की पहली मुलाकात केन्या में एक शो के दौरान हुई थी। बाद में दोनों की मुलाकातों का सिलसिला बढ़ने लगा और दोनों लिव-इन में रहने लगे।

लिव-इन में रहने के दौरान रोजा इस बात से बिल्कुल अंजान थीं कि सैफ की शादी हो चुकी है। इस बात का खुलासा रोजा ने खुद एक टीवी इंटरव्यू में किया था। सैफ की शादी की बात पता चलने पर रोजा को तगड़ा झटका लगा था।

उन्होंने कहा- ‘सैफ ने उनसे कई मुलाकातों के बाद भी शादी के बारे में कुछ नहीं बताया था। इस बात का पता चलने पर मैं काफी हैरान हुई थी।’

शादी की बात पता चलने के बाद दोनों का रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चल सका और दोनों अलग हो गए। इसके बाद सैफ की जिंदगी में करीना की एंट्री हो गई और काफी दिनों तक डेट करने के बाद सैफ ने आखिरकार करीना से शादी कर ली।

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending