Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

निक चोरी-छुपे कर रहे थे Ex-Girlfriend से बात, प्रियंका ने रंगे हाथ पकड़ा, और फिर….

Published

on

Loading

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास शादी के बाद भी लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। कभी अपनी प्राइवेट तस्वीरों तो कभी महंगी कार की वजह से यह जोड़ा लगातार चर्चा में बना हुआ है।

अब यह कपल निक की एक्‍स गर्लफ्रेंड की वजह से एक बार फिर चर्चा का विषय बन गया है। हाल ही में जब प्रियंका चोपड़ा को पता चला कि निक जोनास अपनी एक्‍स गर्लफ्रेंड माइली साइरस से बातें कर रहे हैं तो उन्‍होंने ऐसा रिएक्ट किया जिसे देखने के बाद माइली खुद भी बेहद चौंक गई होंगी। सुनने में ऐसा लग रहा है जैसे बात बिगड़ हो गई होगी लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ।

दरअसल, माइली ने निक जोनास को पुरानी तस्वीर DM (Direct Message) पर अपनी एक पुरानी तस्वीर भेजी जिसमें वे अपनी छोटी बहन के साथ नजर आ रही हैं।

इस तस्वीर में माइली ने जोनास ब्रदर की टीशर्ट पहनी हुई हैं। इस तस्वीर पर निक ने जवाब दिया- ‘यह तस्वीर वाकई हॉट है.’ माइली ने शरारत करते हुए इस पर्सनल चैट को अपने सोशल मीडिया अकांउट पर शेयर कर दिया और लिखा- ‘जब आपके एक्‍स को पता हो कि ये पुरानी फोटो हॉट है।’ यह चैट तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी।

यह स्‍क्रीनशॉट प्रियंका चोपड़ा जोनास के पास भी पहुंचा। सबको लगा कि प्रियंका इस स्कीनशॉट को देखकर निक पर नाराज होंगी लेकिन देसी गर्ल ने कुछ ऐसा रिएक्शन दिया कि हर कोई हैरान रह गया। प्रियंका ने इस फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘ हा हा हा…हबी सही है। यह फोटो सच में हॉट है।’

प्रियंका चोपड़ा के इस ट्वीट से जाहिर है कि वे कितनी अच्‍छी पत्‍नी हैं और उन्‍हें ऐसी किसी भी बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है। प्रियंका मजाक को मजाक में ही लेना जानती हैं। कहा तो यह भी जाता है कि निक की एक्‍स गर्लफ्रेंड माइली साइरस प्रियंका की काफी अच्‍छी दोस्‍त हैं।

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending