मनोरंजन
तैमूर अली खान के सिर पर मंडरा रहा खतरा ,कहीं छिन न जाए उनसे “क्यूटनेस” का ताज
मुंबई। सैफ और करीना के छोटे नवाब तैमूर अली खान की क्यूटनेस के चर्चे चारों तरफ फैले हुए हैं। तैमूर बेहद ही क्यूट हैं और उनके लाखों फैंस भी हैं।
सभी लोग तैमूर की क्यूटनेस के दीवाने हैं। लेकिन तैमूर की क्यूटनेस को टक्कर देने एक नया स्टारकिड आ गया है। इसकी क्यूटनेस को देखकर लोग इस बच्चे की तुलना तैमूर से करने लगे हैं। इस स्टारकिड का नाम मिरान है।
मिरान “भाबीजी घर पर हैं’ की गोरी मेम यानी कि सौम्या टंडन के बेटे हैं। सौम्या के बेटे मिरान भी बेहद क्यूट हैं और अपनी क्यूटनेस से वो सैफ और करीना के छोटे नवाब तैमूर को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। लोगो का कहना हैं की मिरान तैमूर से भी ज़्यादा क्यूट हैं।
सौम्या टंडन इन दिनों अपना मदरहुड एन्जॉय कर रही हैं। सौम्या ने कुछ दिन पहले ही बेटे को जन्म दिया है। बेटे के जन्म के बाद सौम्या बेहद खुश हैं।
हाल ही में सौम्य ने अपने बेटे के साथ पहला फोटोशूट कराया है। जिसमें वह अपने बेबी को निहारती और प्यार करती नज़र आ रही हैं।
सौम्या टंडन की बेटे के साथ फोटोशूट की यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रही हैं। सौम्या टंडन ने अपने बेटे का नाम मिरान रखा है। खास बात यह है कि सौम्या को यह नाम फैन ने सुझाया था।
एक न्यूज पोर्टल से बात करते हुए सौम्या टंडन ने बताया, ‘मैंने अपने बेटे का नाम मिरान रखा है। मुझे अलग सा नाम चाहिए था, इस नाम का सजेशन मुझे सिंगापुर में रहने वाली एक फैन ने दिया।’
रिपोर्ट-मानसी शुक्ला
मनोरंजन
शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए गोविंदा, मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव
मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने शिवसेना शिंदे गुट का दामन थाम लिया है। बालासाहब ठाकरे भवन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी ज्वॉइन की। बताया जा रहा है कि वे मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।
इस अवसर पर गोविंदा ने कहा कि एकनाथ शिंदे जी का धन्यवाद, आज के दिन शिवसेना जॉइन करने का मतलब भगवान से मिली प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि 2004 से 2009 तक कांग्रेस पार्टी का सांसद रहा। अब चौदह बरस के बनवास के बाद शिवसेना में शामिल हुआ हूं। गोविंदा ने कहा मुंबई अब पहले सुंदर और विकसित दिखाई पड़ रही है। यहां विकास के काम हो रहे हैं ।
इससे पहले शिंदे गुट के नेता कृष्णा हेगड़े ने गोविंदा से उनके आवास पर मुलाकात की थी, तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि वे शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। सीएम एकनाथ शिंदे की ओर से गोविंदा को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा रहा है। वे मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से ताल ठोक सकते हैं। शिवसेना यूटीबी ने अमोल कीर्तिकर को इस सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। अगर शिवसेना शिंदे गुट ने टिकट दिया तो गोविंदा मुंबई ईस्ट वेस्ट पर अमोल कीर्तिकर को कड़ी चुनौती दे सकते हैं।
-
लाइफ स्टाइल2 days ago
पोषक तत्वों से भरपूर चुकंदर इन लोगों के लिए है नुकसानदेह, जानें कैसे
-
अन्तर्राष्ट्रीय2 days ago
केजरीवाल की गिरफ्तारी पर अमेरिकी की टिप्पणी से भारत नाराज, कहा- ये हमारा आंतरिक मामला
-
नेशनल1 day ago
सीएम बने रहेंगे केजरीवाल, कोर्ट ने पद से हटाने वाली याचिका की खारिज
-
नेशनल1 day ago
शिवसेना-शिंदे गुट के स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, मोदी-शाह समेत कई बड़े नाम शामिल
-
नेशनल2 days ago
बीजेपी ने तीन राज्यों के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट की जारी, PM मोदी, शाह और योगी के नाम शामिल
-
नेशनल1 day ago
ईडी ने सुनीता केजरीवाल के रिश्तेदार के घर पर मारा छापा, जानें क्या है मामला
-
अन्तर्राष्ट्रीय2 days ago
पाकिस्तान में अपने नागरिकों की मौत से भड़का चीन, घटना की गहन जांच की मांग की
-
नेशनल2 days ago
ईडी की कस्टडी में केजरीवाल की तबीयत बिगड़ी, शुगल लेवल 46 तक गिरा