Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

नवरत्न कंपनी में हुआ राजकीय पॉलीटेक्निक के छात्रों का चयन

Published

on

Loading

लखनऊ। राजकीय पॉलीटेक्निक लखनऊ साल दर साल पूरे प्रदेश में नए कीर्तिमान गढ़ता चला जा रहा है। इसकी बानगी तब देखने को मिली जब 7 मार्च को ‘नवरत्न कंपनी ‘हिंडाल्को इंडस्ट्रीज’ द्वारा आयोजित परीक्षा में संस्था के 40 छात्रों का चयन हुआ। चयनित छात्रों ने इसका पूरा श्रेय संस्था के प्रधानाचार्य जानबेग लोनी को दिया।

राजकीय पॉलीटेक्निक के प्रधानाचार्य के प्रयासों से कैंपस सेलेक्शन के लिए संस्था में निजी और नामी कंपनियों का तांता लगा है। हाल ही में एक निजी कंपनी में छात्रों का चयन हुआ था. एक पखवारे के भीतर ही नवरत्न कंपनी हिंडाल्को इंडस्ट्रीज में 40 छात्रों का चयन हुआ। हिंडाल्को ने 7 मार्च को राजकीय पॉलीटेक्निक परिसर में लिखित परीक्षा का आयोजन किया। इस परीक्षा के बाद हुए साक्षात्कार में 40 छात्रों का चयन हुआ।

छात्रों को नियुक्ति पत्र देते प्रधानाचार्य जानबेग लोनी

आदित्य बिड़ला ग्रुप की कंपनी में चयन होने से छात्रों के चेहरे खिल उठे। चयनित 40 छात्रों में से 18 को नियुक्ति पत्र बांटा गया साथ ही 22 को नियुक्ति पत्र दिया जाना बाकी है।

छात्रों ने बताया कि “संस्था के प्लेसमेंट अधिकारी अंकित गुप्ता सर (लेक्चरर मकैनिकल) व डॉ. अमृता मिश्रा मैम (लेक्चरर केमेस्ट्री) का प्रयास रहता है कि अधिक से अधिक कंपनियां आए जिसके लिए आदरणीय प्रधानाचार्य जी का पूरा सहयोग रहता है।”

उत्तर प्रदेश

रामनवमी पर भगवान सूर्य ने किया रामलला के ललाट पर ‘सूर्य तिलक’

Published

on

Loading

अयोध्या। देशभर में आज रामनवी का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस बार रामनवमी के मौके पर अयोध्या में खास आयोजन किया जा रहा है। 500 साल बाद अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम का सूर्य तिलक किया गया।

वैज्ञानिक दर्पण के जरिए सूर्य की किरण को भगवान रामलला के मस्तक पर पहुंचाया गया। इस दौरान सूर्य की किरणों ने लगभग 4 मिनट तक रामलला के ललाट की शोभा बढ़ाई। शंखों की ध्वनि, मंत्रोच्चारण और पुजारियों की मौजूदगी में सूर्य तिलक के अवसर को और भी शानदार बना दिया। दूसरी ओर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि श्री रामनवमी की पावन बेला में आज, श्री राम जन्मभूमि मंदिर में प्रभु श्री रामलला सरकार का दिव्य अभिषेक किया गया।

भगवान राम के सूर्याभिषेक के बाद लोगों ने दिव्य दर्शन किए। अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के बाद रामलला की ये पहली रामनवमी है। अयोध्या में रामनवमी की अद्भुत और विह्गम छटा दिखने को मिल रही है। इस दौरान रामलला की विशेष पूजा-अर्चना हुई। इस मौके पर राम मंदिर को फूलों और लाइटिंग से सजाया गया है। राम मंदिर के कपाट भक्तों के लिए सुबह 3.30 बजे खोल दिए गए हैं। यहां पर रात 11 बजे तक भक्त रामलला के दर्शन कर सकेंगे। यहां पर मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लग गया। दोपहर 12.16 बजे रामलला का सूर्यतिलक के भव्य दर्शन हुए।

इससे पहले श्रीराम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने जानकारी दी थी कि सूर्य के तिलक का सफल परीक्षण पूरा कर लिया गया है। वैज्ञानिकों ने जिस तरह से प्रयास किया है, वह बहुत सराहनीय और वह बहुत अद्भुत है, क्योंकि सूर्य की किरणें भगवान रामलला के ठीक ललाट पर पड़ी है। जैसे ही सूर्य की किरणें प्रभु राम के माथे पर पड़ी, वैसे ही पता चल रहा है कि भगवान सूर्य उदय कर रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा था कि इतना ही नहीं, त्रेता युग में भी जब प्रभु राम ने अवतार लिया था तो उस दौरान सूर्य देव एक महीने तक अयोध्या में रुके थे। त्रेता युग का वह दृश्य अब कलयुग में भी साकार हो रहा है। जब हम प्रभु राम का आरती उतार रहे थे और सूर्य देव उनके माथे पर राजतिलक कर रहे थे तो वह दृश्य बहुत अद्भुत दिख रहा था।

Continue Reading

Trending