Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

स्विमिंग पूल में दिखा मिस वर्ल्ड का सेक्सी अवतार,जल्द रखेंगी बड़े पर्दे पर कदम

Published

on

Loading

मिस वर्ल्ड 2017 का खिताब अपने नाम दर्ज़ करवाने वाली मानुषी छिल्लर आजकल सुर्ख़ियों में बनी हुई हैं। इन दिनों मानुषी अपने हॉलिडे एन्जॉय कर रही हैं।हाल ही में मानुषी ने सोशल मीडिया पर अपने वेकेशन्स की कुछ तस्वीरें शेयर की। तस्वीरों में मानुषी काफी ग्लैमरस दिखीं। इस दौरान वो काफी रिलैक्स्ड मूड में नज़र आयी। हॉल्टर नेक बैकलेस मोनोकनी में बेहद खूबसूरत लग रही थी। उस पर हाई बन उनके लुक को और भी शानदार बना रहा था।तस्वीरें शेयर करते हुए मानुषी ने लिखा- आप मुझे पा सकते हैं, जहां म्यूजिक सागर से मिलता है। दूसरे फोटो के कैप्शन में उन्होंने लिखा कि मेरी आत्मा मेरी साथी है। मानुषी की तस्वीरों ने इंटरनेट पर तहलका मचा रखा हैं। फोटोज में मानुषी काफी हॉट और बोल्ड अवतार में नज़र आ रही हैं।सूत्रों की माने तो मानुषी जल्द ही बॉलीवुड में कदम रखने वाली हैं। खबर है कि वे फराह खान की फिल्म से डेब्यू करने की तैयारी कर चुकी हैं। लेकिन अभी तक इसकी आधिकारिक जानकारी कभी सामने नहीं आई।बता दें, मानुषी एमबीबीएस स्टूडेंट रह चुकी हैं साथ ही वो एक ट्रेंड कुचिपुड़ी डांसर भी हैं। उन्होंने राजा और राधा रेड्डी जैसे नामचीन गुरुओं से नृत्य का प्रशिक्षण लिया है। वो नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा का भी हिस्सा रह चुकी हैं।

रिपोर्ट-मानसी शुक्ला

मनोरंजन

शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए गोविंदा, मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

Published

on

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने शिवसेना शिंदे गुट का दामन थाम लिया है। बालासाहब ठाकरे भवन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी ज्वॉइन की। बताया जा रहा है कि वे मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

इस अवसर पर गोविंदा ने कहा कि एकनाथ शिंदे जी का धन्यवाद, आज के दिन शिवसेना जॉइन करने का मतलब भगवान से मिली प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि 2004 से 2009 तक कांग्रेस पार्टी का सांसद रहा। अब चौदह बरस के बनवास के बाद शिवसेना में शामिल हुआ हूं। गोविंदा ने कहा मुंबई अब पहले सुंदर और विकसित दिखाई पड़ रही है। यहां विकास के काम हो रहे हैं ।

इससे पहले शिंदे गुट के नेता कृष्णा हेगड़े ने गोविंदा से उनके आवास पर मुलाकात की थी, तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि वे शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। सीएम एकनाथ शिंदे की ओर से गोविंदा को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा रहा है। वे मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से ताल ठोक सकते हैं। शिवसेना यूटीबी ने अमोल कीर्तिकर को इस सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। अगर शिवसेना शिंदे गुट ने टिकट दिया तो गोविंदा मुंबई ईस्ट वेस्ट पर अमोल कीर्तिकर को कड़ी चुनौती दे सकते हैं।

Continue Reading

Trending