Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

Olga Ladyzhenskaya: पिता की हत्या के बाद 15 साल की उम्र में किया ऐसा काम, जिसे सुनकर हो जाएंगे हैरान

Published

on

Loading

नफरत का जवाब हमेशा नफरत नहीं हो सकता है, इस बात को वक्त-वक्त पर लोगों ने इस बात को साबित किया है। आज हम आपको एक महान गणितज्ञ की कहानी बता रहे हैं, जिनके पिता की नफरत की वजह से हत्या कर दी गई और उनके परिवार को तमाम दुश्वारियां झेलनी पड़ी। बावजूद आज वह पूरी दुनिया के लिए मिसाल हैं। साथ ही अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस से ठीक एक दिन पूर्व जन्मी ओल्गा विश्व भर की महिलाओं के लिए भी एक आदर्श हैं।ओल्गा लैडिज़ेनस्काया की आज 97वीं बर्थ एनिवर्सि है। ओल्गा का जन्म 07 मार्च 1922 को रूस के कोलोग्रिव कस्बे में हुआ था। 12 जनवरी 2004 को लगभग 82 वर्ष की आयु में उनका निधन हुआ था। आज गूगल ने डूडल के जरिए सम्मान दे रहा है। ओल्गा लैडिज़ेनस्काया रूस की महान गणितज्ञ थी। ओल्गा ने पर्शियल डिफरेंशल इक्वेशन और फ्लुइड डायनमिक्स की फील्ड में अहम योगदान दिया है। गूगल आज उनकी तस्वीर डूडल में लगाकर बर्थडे को सेलीब्रेट कर रहा है।डूडल ओल्गा की फोटो लगाए है जिसके नीचे अवकल समीकरण दिया गया है। जो उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि है। उनको शुरुआती जीवन में काफी संघर्ष करना पड़ा। पिता की मृत्यू के दौरान उनको काफी नफरत का सामना करना पड़ा उसके बाद भी वो नहीं रुकीं और अपनी पहचान बनाकर दुनिया से अपना लोहा मनवाया। हम आपको बताने जा रहे हैं ओल्गा लैडिज़ेनस्काया की खास बातें।

1-ओल्गा लैडिज़ेनस्काया के पिता गणित के टीचर थे। पिता उनको गणित पढ़ाते थे, जहां से उनकी रुची गणित में हुई। 1937 में उनके पिता को सोवियत संघ की एक संस्था ने गिरफ्तार करते हुए हत्या कर दी गई। लोगों के लिए उनके पिता गुनहगार थे। ऐसे में उन्हें लोगों की नफरत सहन करना पड़ी। इस वजह से उनका दाखिला कहीं नहीं हो रहा था।

2-पिता की मौत के बाद उन्हें उच्च शिक्षा के लिए लेनिनगार्ड यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेना था, लेकिन उनकोकिन्ही कारणों की वजह से दाखिला नहीं मिला। जिसके बाद मॉस्को यूनिवर्सिटी से स्नातक की उपाधि हासिल की और लेनिनग्राद स्टेट यूनिवर्सिटी और मॉस्को स्टेट से 1953 में डॉक्टरेट की डिग्री हासिल की।

3-पढ़ाई पूरी करने के बाद ओल्गा लाड्यजहंसकाया ने बच्चो को पढ़ाना शुरू कर दिया। लेनिनग्राद यूनिवर्सिटी में बच्चों को पढ़ाई कराई। 1959 में सेंट पीटर्सबर्ग मैथमैटिकल सोसायटी की सदस्य बनीं। 1990 में पीटर्सबर्ग मैथमैटिकल सोसायटी का अध्यक्ष बनाया गया।

4-मैथमैटिक्स और फ्लुइड डायनमिक्स में योगदान के लिए उन्हें 2002 में लोमोनोसोव गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। 12 जनवरी 2004 को ओल्गा का निधन हो गया था।

अन्तर्राष्ट्रीय

हेलीकॉप्टर दुर्घटना में केन्या के रक्षा प्रमुख की मौत, राष्ट्रपति ने दिए जांच के आदेश

Published

on

Loading

नई दिल्ली। केन्या के आर्मी चीफ जनरल फ्रांसिस ओगोला की एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत हो गई है। उनके साथ हेलीकॉप्टर पर सवार 9 और लोगों की भी जान चली गई। केन्या के राष्ट्रपति विलियम रुटो ने घटना के संबंध में जानकारी दी। राष्ट्रपति विलियम रुटो ने कहा कि केन्या के रक्षा प्रमुख और नौ अन्य शीर्ष अधिकारियों की गुरुवार को देश के एक दूरदराज के इलाके में एक सैन्य हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मृत्यु हो गई।

रुटो ने कहा, ‘मुझे केन्या रक्षा बलों के प्रमुख जनरल फ्रांसिस ओमोंडी ओगोला के निधन की घोषणा करते हुए गहरा दुख हो रहा है। दुर्घटना के कारण का पता लगाने के लिए एक जांच टीम गठित की गई है और उन्हें एल्गेयो मराकवेट काउंटी में दुर्घटना स्थल पर भेजा गया है।’

रूटो ने बताया कि जनरल ओगोला केन्या के उत्तरी रिफ्ट क्षेत्र में सैनिकों के साथ बैठक करने और वहां पर चल रहे स्कूल नवीकरण का निरीक्षण करने के लिए गुरुवार को नैरोबी से रवाना हुए थे। उन्होंने कहा, ‘मेरे लिए, केन्या रक्षा बलों के कमांडर-इन-चीफ के रूप में, यह केन्या रक्षा बलों की बिरादरी के लिए एक दुखद क्षण है और यह राष्ट्र के लिए सबसे दुर्भाग्यपूर्ण दिन है। हमारी मातृभूमि ने अपने सबसे बहादुर जनरलों में से एक को खो दिया है।’

राष्ट्रपति ने घोषणा की है कि केन्या में शुक्रवार से तीन दिनों का शोक मनाया जाएगा। केन्या के रक्षा मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, जनरल ओगोला 1984 में केन्याई रक्षा बलों में शामिल हुए और केन्या वायु सेना में तैनात होने से पहले 1985 में वो दूसरे लेफ्टिनेंट बने थे। राष्ट्रपति के प्रवक्ता हुसैन मोहम्मद के अनुसार, हेलीकॉप्टर दुर्घटना के बाद केन्याई राष्ट्रपति ने नैरोबी में देश की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की एक तत्काल बैठक बुलाई है।

Continue Reading

Trending