Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

डायरेक्टर ने बड़े ही प्यार से गिफ्ट की थी 3.5 करोड़ की कार, अमिताभ ने बिना सोचे बेच डाली!

Published

on

Loading

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन एक बार फिर सुर्ख़ियों में आ गए हैं। हाल ही में खबर मिली है कि बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपनी लग्जरी रोल्स रॉयस कार को बेच दिया है।

इस कार को डायरेक्टर विधु विनोद चोपड़ा ने बिग बी को गिफ्ट किया था। डायरेक्टर विनोद चोपड़ा ने बिग बी को यह गिफ्ट फिल्म एकलव्य में दमदार परफॉर्मेंस के लिए दिया था।

विधु के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म साल 2007 में बड़े पर्दे पर रिलीज़ हुई थी। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म नहीं चली लेकिन एकलव्य को बेस्ट फॉरेन कैटेगरी में कई नॉमिनेशन मिले थे।

आपको बता दें, फिल्म में सैफ अली खान, शर्मिला टैगोर, संजय दत्त, विद्या बालन, राइमा सेन, जैकी श्रॉफ, जिमी शेरगिल, बोमन ईरानी भी अहम भूमिकाओं में  नज़र आए थे।

अमिताभ की रोल्स रॉयस की कीमत तकरीबन 3.5 करोड़ बताई जा रही है। हालांकि अमिताभ की कार कितने करोड़ में बिकी है इसका खुलासा नहीं हो पाया है।

यह अमिताभ की लग्जरी कारों में से एक है। वैसे अगर आप बिग बी की लग्जरी कार की लिस्ट पर नजर डालेंगे तो  आप दंग ही रह जाएंगे।

अमिताभ बच्चन के पास कारों का शानदार कलेक्शन हैं,जिनमें Mercedez S-Class, Range Rover, a Bentley GT और  Lexus SUV शामिल हैं।

रिपोर्ट-मानसी शुक्ला

 

मनोरंजन

शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए गोविंदा, मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

Published

on

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने शिवसेना शिंदे गुट का दामन थाम लिया है। बालासाहब ठाकरे भवन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी ज्वॉइन की। बताया जा रहा है कि वे मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

इस अवसर पर गोविंदा ने कहा कि एकनाथ शिंदे जी का धन्यवाद, आज के दिन शिवसेना जॉइन करने का मतलब भगवान से मिली प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि 2004 से 2009 तक कांग्रेस पार्टी का सांसद रहा। अब चौदह बरस के बनवास के बाद शिवसेना में शामिल हुआ हूं। गोविंदा ने कहा मुंबई अब पहले सुंदर और विकसित दिखाई पड़ रही है। यहां विकास के काम हो रहे हैं ।

इससे पहले शिंदे गुट के नेता कृष्णा हेगड़े ने गोविंदा से उनके आवास पर मुलाकात की थी, तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि वे शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। सीएम एकनाथ शिंदे की ओर से गोविंदा को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा रहा है। वे मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से ताल ठोक सकते हैं। शिवसेना यूटीबी ने अमोल कीर्तिकर को इस सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। अगर शिवसेना शिंदे गुट ने टिकट दिया तो गोविंदा मुंबई ईस्ट वेस्ट पर अमोल कीर्तिकर को कड़ी चुनौती दे सकते हैं।

Continue Reading

Trending