Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

शिल्पा शेट्टी ने 22 साल की उम्र में खो दी थी वर्जिनिटी, बन गए थे इस एक्टर के साथ संबंध!

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा शिल्पा शेट्टी फिल्मों से ज्यादा अपनी फिटनेस के लिए पहचानी जाती हैं। 90 के दशक में शिल्पा टॉप की एक्ट्रेस में शुमार होती थी।

शिल्पा खुद को इतना फिट रखती हैं कि 40 साल से ज्यादा उम्र की होने के बावजूद वह 25-30 साल की ही लगती हैं। फिल्मों से ज्यादा शिल्पा ऑफस्क्रीन विवाद की वजह से चर्चा में रहीं।

चाहे वह तामिल मैगजीन में दिए गए सेमी न्यूड फोटो हो या फिर रिचर्ड गेरे के साथ हुआ किस विवाद। इन सभी विवादों की वजह से शिल्पा ने मीडिया में खूब सुर्खियां बटोरीं।

इन सबसे ज्यादा शिल्पा शेट्टी तब चर्चा में आईं जब उन्होंने अक्षय कुमार को लेकर लंदन के टीवी शो ‘बिग ब्रदर्स’ में एक हैरान करने वाला खुलासा किया। शिल्पा ने इस शो के दौरान कहा कि उन्होंने 22 साल की उम्र में अपनी वर्जेनिटी खो दी थी।

शिल्पा उस समय फिल्म ‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’ की शूटिंग कर रही थी और उस समय उनका अफेयर अक्षय के साथ शुरू हो गया था। शिल्पा ने शो में कहा था कि इससे पहले उन्हें किसी ने किस तक नहीं किया था। अक्षय पहले ऐसे पुरुष थे जो उनकी लाइफ में आए थे।

शिल्पा शेट्टी ने कहा कि वह पहले अक्षय को लेकर पूरी तरह से सिक्योर हो जाना चाहती थी। इसके बाद अक्षय कुमार ने उन्हें शादी का भरोसा दिया था।

शिल्पा के मुताबिक उन्होंने फिल्म ‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’ के दौरान अपनी वर्जेनिटी खोई थी। हालांकि, इस बात को पहले ही एक अखबार छाप चुका था, लेकिन शिल्पा के इस बयान ने उस पर मोहर लगाने का काम किया। दरअसल, अक्षय कुमार ने इस बात के बारे में अपने दोस्त के साथ बात की थी।

जिसने ये बात मीडिया में उछाल दी। अक्षय ने अपने दोस्त को बताया था कि शिल्पा पर्दे पर जितनी सीधी और मासूम दिखती हैं, बेड पर वो उतनी ही आक्रमक हो जाती हैं।

खैर, शिल्पा ने जब से इस खबर को हरी झंडी दी तब से इस खबर ने हर जगह खूब सुर्खियां बटोरीं। शिल्पा और अक्षय का रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं रहा। जिसके बाद अक्षय ने ट्विंकल खन्ना से शादी कर ली जबकि शिल्पा राज कुंद्रा के साथ एक खुशहाल जीवन जी रही हैं।

प्रादेशिक

सलमान के घर पर फायरिंग करने वाले दोनों शूटर गुजरात से गिरफ्तार, लाया जा रहा मुंबई

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों की गिरफ्तारी गुजरात के भुज शहर से हुई है। दोनों को मुंबई लाया जा रहा है। आरोपियों की पहचान बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के मसिही के विक्की गुप्ता और सागर पाल के रूप में हुई है।

मुंबई क्राइम ब्रांच सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों को लगतार ट्रेस कर रही थी। साथ ही साइबर टीम से डंप डाटा भी निकाला गया था। क्राइम ब्रांच के अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की है कि दोनों आरोपियों के भुज में होने की स्पेसिफिक जानकारी मिली थी। इसके बाद भुज के स्थानीय लोकल क्राइम ब्रांच को इसकी जानकारी दी गई क्योंकि शक था कि आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस पर फायरिंग हो सकती है।आरोपी पेशेवर अपराधी हैं इसलिए पुलिस ने एहतियात बरता और स्थानीय पुलिस की टीम को साथ लिया। क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर की अगुवाई में एक टीम भुज पहुंची थी।

इससे पहले इस केस में मुंबई पुलिस ने दो लोगों को पनवेल से भी हिरासत में लिया था। इन दोनों ने सलमान के घर पर फायरिंग करने वाले शूटर्स को सेकेंड हैंड बाइक बेची थी। पनवेल में ही सलमान ख़ान का फार्महाउस है इसलिए अब पुलिस ये भी पता लगा रही है कि क्या शूट की प्लानिंग सलमान के फॉर्म हाउस को भी निशाना बनाने की थी।

सलमान के घर के बाहर फायरिंग मामले में गैंगस्टर लॉरेंस विश्ननोई से जुड़े लोगों का नाम भी सामने आया। दावा किया जा रहा है कि सलमान के घर पर फायरिंग के पीछे लॉरेंस बिश्नोई गैंग के रोहित गोदारा का हाथ है। राजस्थान का कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा अमेरिका में रहता है। उसने अमेरिका में बैठकर ही प्लानिंग की, शूटर्स अरेंज किए। उनको हथियार मुहैया कराया और सलमान ख़ान के घर और फॉर्म हाउस की रेकी करने में मदद की। रोहित गोदारा का नाम सुखदेव सिंह गोगामेड़ी और सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में भी आया था।

Continue Reading

Trending