अन्तर्राष्ट्रीय
इस शख्स के आए अच्छे दिन, कचरे में मिली पेंटिंग के मिलेंगे 1200 करोड़ रुपए!
नई दिल्ली। दुनिया में कई ऐसी पेंटिंग हैं जिनकी कीमत करोड़ो में है। आज हम पेंटिंग से जुड़ी एक ऐसी ऐसी खबर बताने जा रहे हैं जिसे जानकर आपके होश उड़ जाएंगे।
इटली के लोकप्रिय चित्रकार माइकल एंजेलो मेरिसी द कारावाजियो ने वर्ष 1607 में एक बेहतरीन पेंटिंग बनाई थी, लेकिन यह बनने के कुछ समय बाद ही कहीं गुम हो गई थी।
साल 2014 में फ्रांसीसी पेंटिंग आर्ट विशेषज्ञ एरिक तुर्किन को यह पेंटिंग टूलो स्थित एक घर के कोने में धूल फांकती हुई मिली थी। अब यह पेंटिंग मिल गई है, जिसे नीलामी के लिए रखा जाएगा। माना जा रहा है कि यह पेंटिंग 1200 करोड़ रुपये में नीलाम हो सकती है।
400 साल पुरानी इस पेंटिंग का नाम ‘ज्यूडिथ एंड होलोफेरनेस’ है। यह माइकल एंजेलो की अद्भुत रचनाओं में से एक है। साल 2016 में पहली बार फ्रांस सरकार को इस पेंटिंग के बारे में पता चला था।
तब से लेकर अब तक इस पेंटिंग को छुपा कर रखा गया था। अब इस पेंटिंग की नीलामी इसी साल 7 जून को लंदन में होने वाली है।
इस पेंटिंग की पहचान इसके साथ मिले दो पत्रों के जरिए की गई। यह पत्र वर्ष 1619 में इटली के मनतुआ राज्य के राजा (ड्यूक ऑफ मनतुआ) को लिखे गए थे। इसमें पेंटिंग की पूरी जानकारी थी। साथ ही यह कहां बनी और इसकी कॉपी किसके पास है, यह भी विस्तार से बताया गया था।
हालांकि पेंटिंग आर्ट विशेषज्ञों का मानना है कि यह पेंटिंग असली ना होकर नकली भी हो सकती है, लेकिन इस पेंटिंग के नकली होने के सबूत अब तक नहीं मिले हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर यह पेंटिंग नकली हुई तो इसे बनाने वाले की तारीफ करनी चाहिए कि उसने बिल्कुल असली की तरह की इसे बनाई है।
अन्तर्राष्ट्रीय
इजरायल ने लेबनान पर किया हवाई हमला, दो हिजबुल्लाह लड़ाके ढेर, तीन नागरिक घायल
नई दिल्ली। इजरायल ने दक्षिणी लेबनान के कई गांवों पर हवाई हमले किए हैं, जिसमें दो हिजबुल्लाह लड़ाके मारे गए और तीन नागरिक जख्मी हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इसराइल की फौज ने दो मिसाइलों से बॉर्डर इलाके के ऐता अल-शाब गांव में एक घर को नष्ट कर दिया। हमले में हिजबुल्लाह का एक लड़ाका मारा गया, जबकि दो नागरिक जख्मी हो गए हैं।
एक दूसरे इसराइली युद्धक विमान ने दक्षिणपूर्वी लेबनान के ब्लिडा गांव में एक दो मंजिला घर को निशाना बनाया। इस हमले में हिजबुल्लाह का एक दूसरे सदस्य मारा गया और एक नागरिक जख्मी हो गया।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने सूत्रों के हवाले से बताया कि इजरायली विमानों और ड्रोनों ने सीमा क्षेत्र के पूर्वी तथा मध्य हिस्सों में पांच कस्बों और गांवों पर सिलसिलेवार हवाई हमले किए, जिससे 17 घरों को नुकसान पहुंचा। इस बीच, हिजबुल्लाह ने पुष्टि की कि उसने कई इजरायली स्थलों पर हमला किया है।
-
फैशन2 hours ago
बालों को काला-घना और मजबूत बनाने के लिए अपनाएं यह आसान उपाय
-
नेशनल1 day ago
लोकसभा चुनाव: पहले चरण में मोदी सरकार के 11 कैबिनेट मंत्रियों की परीक्षा, देखें लिस्ट
-
नेशनल1 day ago
अमरोहा की रैली में बोले पीएम मोदी, ‘मोहम्मद शमी का कमाल पूरी दुनिया ने देखा’
-
नेशनल1 day ago
संजय सिंह ने उठाया सवाल, कहा- क्या जेल में केजरीवाल को जहर देकर मारने की रची जा रही साजिश
-
नेशनल1 day ago
पीएम मोदी की लोगों से अपील, इस बात मतदान का नया रिकार्ड बनाएं
-
उत्तर प्रदेश1 day ago
लोकसभा चुनाव: पहले चरण में यूपी की आठ सीटों पर वोटिंग जारी, कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर
-
अन्तर्राष्ट्रीय1 day ago
हेलीकॉप्टर दुर्घटना में केन्या के रक्षा प्रमुख की मौत, राष्ट्रपति ने दिए जांच के आदेश
-
नेशनल1 day ago
वाइस एडमिरल दिनेश त्रिपाठी होंगे नए नौसेना चीफ, 30 अप्रैल को संभालेंगे पदभार