Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

परिवार से मिलने के लिए अभिनंदन को करना पड़ेगा इन चुनौतियों का सामना, देनी होगी अग्नि परीक्षा

Published

on

Loading

नई दिल्ली। भारत के वीर विंग कमांडर अभिनन्दन कल रात पूरे 58 घंटों बाद वापस अपने वतन लौट आए। दरअसल, बुधवार को पाकिस्तान के हवाई हमले को रोकते हुए अभिनन्दन का प्लेन क्रैश हो गया था और वह पाकिस्तानी सेना की गिरफ्त में आ गए थे।

विंग कमांडर के लापता होने की खबर आग की तरह फ़ैल गयी और पूरा हिंदुस्तान अपने लापता कमांडर के साथ खड़ा हो गया। पाकिस्तान पर अंतरराष्ट्रीय दबाव पड़ने लगा और वहां के प्रधानमन्त्री इमरान खान उन्हें सकुशल भारत को सौंपने पर मजबूर हो गए।

अभिनन्दन अपने वतन लौट तो आए हैं लेकिन अगले एक महीने तक अपने घर नहीं जा पाएंगे। तय नियमों के तहत वायुसेना अब उनके स्वास्थ्य की जांच करवाएगी। इसके साथ ही उन्हें कई तरह की जांच-पड़ताल से भी गुजरना पड़ेगा। इस प्रक्रिया में 1 महीने से ज्यादा वक्त लगता है। इसके बाद ही वे अपने घर जा पाएंगे और फिर से विमान उड़ा सकेंगे।

आपको बता दें, अभिनन्दन को अपने घर जाने के लिए तीन चुनौतियों से गुजरना पड़ेगा-

1  रेडक्रॉस मेडिकल जांच-

इस जांच में देखा जाएगा की कमांडर को कहां-कहां और कितनी चोटें लगी हैं और पाकिस्तान ने उन्हें किस-किस तरह से टॉर्चर किया है।

2 एयरफोर्स द्वारा पूछताछ-

अभिनंदन को दिल्ली के पालम टेक्निकल एरिया में सबसे पहले एयरफोर्स की टीम के सवालों से गुजरना होगा। जैसे पाक में क्या पूछा? कितनी बार पूछताछ हुई? क्या जवाब दिए? इसकी रिपोर्ट सरकार को भेजी जाएगी। इससे भारत दुश्मन सेना के पूछताछ के तरीकों के हिसाब से अपने पायलटों को तैयार कर सकेगा।

3  रॉ-और आईबी भी करेगी जांच-

ये पूछताछ काफी अहम है। रॉ और आईबी अलग-अलग तरीके से अभिनन्दन से पूछताछ करेगी और पाकिस्तानी सेना ने किस तरह से उनके साथ बर्ताव किया इसकी पूरी जानकारी हासिल करने की कोशिश करेगी। साथ ही पाक सेना के तौर-तरीकों का विश्लेषण किया जाएगा। इसमें कई बार एक महीने से भी ज्यादा समय लग जाता है। इन सभी क्लीयरेंस के बाद ही अभिनंदन वापस ड्यूटी पर लौट पाएंगे।

रिपोर्ट-मानसी शुक्ला

 

नेशनल

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें यहां

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। आइये जानते शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितना मतदान हुआ है।

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान

अंडमान-निकोबार – 56.87
अरुणांचल प्रदेश – 63.03
असम -70.77
बिहार – 46.32
छग – 63.41
जम्मू कश्मीर – 65.08
लक्ष्द्वीव – 59.02
मप्र – 63.25
महाराष्ट्र – 54.85
मणिपुर- 67.46
मेघालय – 69.91
मिजोरम – 52.62
नागालैंड – 55.72
पूड्डूचेरी – 72.84
राजस्थान -50.27
सिक्किम – 67.58
तमिलनाडु – 62.02
त्रिपुरा – 76.10
उत्तर प्रदेश – 57.54
उत्तराखंड – 53.56
पश्चिम बंगाल – 77.57

Continue Reading

Trending