Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

IANS News

महिला फुटबाल : भारत ने तुर्कमेनिस्तान को 10-0 से दी करारी शिकस्त

Published

on

Loading

अलान्या (तुर्की), 1 मार्च (आईएएनएस)| भारतीय महिला टीम ने शुक्रवार को टर्किश वुमेंस कप के अपने दूसरे मैच में तुर्कमेनिस्तान को 10-0 से करारी शिकस्त दी। भारत के लिए संजू ने सबसे ज्यादा तीन गोल किए। अंजु तमंग और रंजना ने दो-दो गोल किए। डेंगमेई ग्रेस, सुमित्रा और इंदुमति ने एक-एक गोल किए।

भारतीय महिलाओं को टूर्नामेंट के पहले मैच में उज्बेकिस्तान के खिलाफ 0-1 से हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच में टीम ने दमदार वापसी करते हुए एकतरफा जीत दर्ज की और तुर्कमेनिस्तान को एक भी गोल नहीं करने दिया।

मैच का पहला गोल सातवें मिनट में ग्रेस ने किया। संजू ने 17वें मिनट में अपना पहला गोल दागा। 20 मिनट बाद संजू ने टीम का स्कोर 3-0 कर दिया। पहले हाफ में भारतीय महिला टीम इसी स्कोर के साथ गई।

दूसरे हाफ में टीम ने रुकने का नाम नहीं लिया और अंजु तमांग ने 51वें मिनट में स्कोर 4-0 कर दिया। रंजना ने 60वें और 62वें मिनट में दो गोल और कर मेजबानों की परेशानी में इजाफा कर दिया। संजू ने 71वें मिनट में अपनी हैट्रिक पूरी की। सुमित्रा ने 77वें मिनट में और इंदुमति ने 87वें मिनट में अपना खाता खोला।

भारतीय महिलाएं अपने अगले मैच में रविवार को रोमानिया के खिलाफ मैदान पर उतरेंगी।

 

Continue Reading

IANS News

टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया

Published

on

Loading

 दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

  वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।

यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।

फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।

Continue Reading

Trending