Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

IANS News

पाकिस्तान : लापता विदेशी पर्वतारोहियों का पता लगाने अभियान शुरू

Published

on

Loading

इस्लामाबाद, 1 मार्च (आईएएनएस)| पाकिस्तान सरकार ने नंगा पर्वत पर लापता दो विदेशी पर्वतारोहियों का पता लगाने के लिए खोजी अभियान शुरू किया। डॉन न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, सैन्य उड्डयन व पर्वतारोहियों के एक संयुक्त बचाव दल ने कैंप-3 में लापता पर्वतारोहियों के तंबू की पहचान की और इलाके में हिमस्खलन के निशान पाए। इन लापता पर्वतारोहियों में इटली के डेनियल नारडी व ब्रिटेन के टॉम बलार्ड शामिल हैं।

दोनों पर्वतारोही समुद्र तल से 6,300 मीटर ऊपर कैंप-4 से 24 फरवरी से लापता हैं। ये नंगा पर्वत के शिखर पर एक नए रास्ते से चढ़ाई का प्रयास कर रहे थे।

नंगा पर्वत के शिखर पर चढ़ने का नारडी का यह पांचवा व बलार्ड का पहला प्रयास था।

नंगा पर्वत दुनिया की नौंवी सबसे ऊंची चोटी है। यह गिलगिट बाल्टिस्तान जिले में 8,126 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है।

 

Continue Reading

IANS News

टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया

Published

on

Loading

 दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

  वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।

यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।

फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।

Continue Reading

Trending