Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

भारतीय सेना के तीनों अंगों की प्रेस कांफ्रेंस, दिखाए F16 से फायर मिसाइल के टुकड़े

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पाकिस्तान ने भारतीय वायुसेना के पायलट अभिनंदन को वापस भारत भेजने का फैसला किया है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने आज सदन को संबोधित करते हुए कहा कि हम भारत के पायलट को शुक्रवार के दिन वापस सौंप देंगे। इस बीच भारतीय सेना के प्रवक्ता एक प्रेस कांफ्रेस को संबोधित करते हैं। इसमें थल, वायु, नौसेना के प्रवक्ता शामिल हैं।

सेना के प्रवक्ताओं ने बोलते हुए कहा कि पाकिस्तान के f 16 विमान ने भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश की जिसे हमने मार गिराया। इस कार्रवाई में हमने अपना एक मिग विमान गंवा दिया। हमने अपना मिशन पूरा किया। भारत की सेना हर हालात से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। सेना ने कहा कि पाकिस्तान इस बता से इंकार कर रहा है कि उसने f 16 का एस्तेमाल नहीं किया है जबकि हमारे पास इसके पुख्ता सबूत हैं कि पाकिस्तान ने इस अमेरिकी विमान का इस्तेमाल किया है। इस दौरान प्रवक्ताओं ने f 16 से फायर मिसाइल्स के टुकड़े भी दिखाए।

नौसेना प्रमुख ने कहा कि 27 फरवरी को पाकिस्तानी विमान भारतीय सीमा में आए थे। पाकिस्तान ने भारतीय सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की। हमने उनके F-16 को मार गिराया। पाकिस्तान की कार्रवाई में किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में सेना ने कहा कि पाकिस्तान लगातार सीमा पर सीजफायर तोड़ रहा है, जिसका भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है। पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया जा रहा है।

उत्तर प्रदेश

मां के लिए पसीना बहा रही अखिलेश यादव की बेटी, जनता के बीच जाकर मांग रही वोट

Published

on

Loading

मैनपुरी। यूपी के मैनपुरी में सात मई को वोटिंग होनी है। इस सीट से सपा प्रत्याशी डिंपल यादव मैदान में है। इस बार उनकी बेटी अदिति यादव भी मां के लिए जनता के बीच जाकर वोट मांग रहीं हैं। पिछले एक महीने में वह कई बार डिंपल के साथ मंचों पर दिखाई दीं।

शुक्रवार को एक बार फिर वे मंच पर दिखाई दीं। खास बात यह दिखी कि अदिति इस बार मंच पर मां डिंपल के साथ नहीं थीं। वह कार्यकर्ताओं के बीच अकेली दिखीं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह राजनीति में एंट्री लेने की तैयारी में नहीं बल्कि एंट्री ले चुकी हैं।

उन्होंने एक नुक्कड़ सभा में हिस्सा लिया। सात मई को होने वाले मतदान में सपा को जिताने की अपील की। इससे पहले कार्यकर्ताओं ने उन्हें चांदी का मुकुट, पुष्प माला और पगड़ी पहनाकर उनका स्वागत किया। वह भी कार्यकर्ताओं के बीच मजबूती के साथ दिखी।

 

Continue Reading

Trending