Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

ब्रिटनी ने ब्वायफ्रेंड को बेटों से मिलवाया

Published

on

Loading

अंतर्राष्ट्रीय पॉप गायिका ब्रिटनी स्पीयर्स ने अपने नए ब्वायफ्रेंड चार्ली एबरसोल को अपने बेटों से मिलवाया। वेबसाइट ‘पीपुल डॉट कॉम’ के अनुसार, एक पारिवारिक सूत्र ने बताया कि 32 वर्षीय ब्रिटनी ने अपने माता-पिता से अनुमति मिलने के बाद चार्ली को अपने बेटों सीन और जेडेन से मिलाने का फैसला किया। चार्ली टीवी निर्देशक एवं निर्माता हैं।

सूत्र ने बताया, “ब्रिटनी का परिवार इस बात से खुश है कि वह चार्ली के साथ हैं। चार्ली आर्थिक रूप से सुदृढ़ हैं और व्यक्तिगत जीवन पसंद करने वाले इंसान हैं। उन्हें इस बात की फिक्र करने की जरूरत नहीं है कि ब्रिटनी का वह गलत फायदा उठाएंगे।”

Their hilarious war of wits and insults entertains, but their eventual surrender to each justdomyhomework.com other is charming

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending