Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

खेल-कूद

फीफा रैंकिंग : 26 स्थान के साथ भारत 147वें क्रम पर पहुंचा

Published

on

फीफा, भारत, एशियन कप, फीफा विश्व कप, भारत , नेपाल, जर्मनी, बेल्जियम, ब्राजील, स्विट्जरलैंड , स्पेन

Loading

ज्यूरिख| भारत ने फीफा रैंकिंग में गुरुवार को 26 स्थान की छलांग के साथ विश्व वरीयता क्रम में 147वां क्रम हासिल कर लिया है। भारत को 2019 एशियन कप और 2018 फीफा विश्व कप के क्वालीफायर मैचों में जीत हासिल करने पर यह छलांग मिली है। भारत ने नेपाल को लगातार दो मैचों में हराया। एशियाई देशों में भारत का 24वां स्थान है। उसने एशियाई सूची में 12 स्थान की छलांग लगाई है। इस सूची में 46 देश शामिल हैं। विश्व कप विजेता जर्मनी पोल पोजीशन पर कायम है जबकि अर्जेटीना दूसरे स्थान पर है।

बेल्जियम की टीम तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। कोलम्बिया की टीम 2016 यूरो क्वालीफाईंग में साइप्रस और इजरायल पर मिली जीत के साथ चौथे स्थान पर है। ब्राजील पांचवें स्थान पर पहुंच गया है जबकि फ्रांस 11वें और इटली 13वें स्थान पर है। फ्रांस और इटली को शीर्ष-10 से बाहर होना पड़ा है। इनके स्थान पर स्विट्जरलैंड (9वें) और स्पेन (10वें) की वापसी हुई है।

खेल-कूद

आईपीएल के बीच पत्नी संग रांची पहुंचे सचिन, धोनी के शहर में है ये काम

Published

on

Loading

रांची। जहां इस समय पूरे देश में आईपीएल की धूम मची हुई है वहीं मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर रांची में हैं। उनके साथ उनकी पत्नी अंजलि भी हैं। सचिन यहां ओरमांझी में युवा फाउंडेशन की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम के लिए आए हैं।

सचिन ने कहा, “मैं यहां अपने फाउंडेशन के लिए आया हूं। सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन यहां के यूथ फाउंडेशन के साथ मिलकर काम करता है। खासकर मैं यहां की महिला खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने आया हूं। इसलिए मैं युवा लड़कियों को देखने आया हूं जो फुटबॉल खेलती हैं और उन्हें प्रोत्साहित करूंगा। इस समय इसके अलावा यहां आने की कोई और वजह नहीं है।

बता दें कि सचिन तेंदुलकर के रांची पहुंचने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में फैंस का उनके प्रति उत्साह साफ नजर आ रहा है। वहीं एयरपोर्ट पर रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा उनके स्वागत के लिए पहुंचे और कड़ी सुरक्षा के साथ सचिन को उनके होटल ले जाया गया।

 

Continue Reading

Trending