Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

WMA ने लखनऊ में की उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी बैठक , इन्हें मिली ज़िम्मेदारी

Published

on

Loading

उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी के गठन के लिए 22 फरवरी 2019 को लखनऊ में वेब मीडिया एसोसिएशन (WMA) ने विशेष बैठक की। इस बैठक में एसोसिएशन की नई टीम के साथ WMA के राष्ट्रीय संरक्षक चंद्रसेन वर्मा और राष्ट्रीय महासचिव मो. कामरान भी शामिल हुए ।

उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी के गठन पर WMA के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर जोशी ने एसोसिएशन की UP टीम को बधाई दी। बैठक में राजेंद्र गौतम को यूपी कार्यकारिणी का अध्यक्ष चुना गया। उनके साथ साथ कई सदस्यों को नई जिम्मेदारियां भी दी गईं। एसोसिएशन के रजिस्टर्ड कार्यालय पर हुई इस बैठक का उद्देश्य था, उत्तर प्रदेश में वेब मीडिया एसोसिएशन की कार्यकारिणी किस प्रकार बेव मीडिया से जुड़े पत्रकारों को उनका हक दिलाएगी और संगठन का विस्तार कैसे किया जाएगा।

इस बैठक में शामिल हुए एसोसिएशन के राष्ट्रीय संरक्षक चंद्रसेन वर्मा ने बताया, ” एसोसिएशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी जिस तरह पूरे देश मे यूनियन का विस्तार कर रही है, वैसे ही उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी यूनियन के विस्तार पर काम करेगी। इससे बेव मीडिया से जुड़े पत्रकारों को उनका हक मिल पाएगा, जैसे कि प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े पत्रकारों को विशेष मान्यता दी जाती है। ”

WMA के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर जोशी ने एसोसिएशन की UP टीम को बधाई दी

लखनऊ में 22 फरवरी को हुई एसोसिएशन की कार्यकारिणी बैठक में राजेंद्र गौतम को प्रेसिडेंट, शाश्वत तिवारी को सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, अमिताभ त्रिवेदी को वाइस प्रेसिडेंट, श्रीधर अग्निहोत्री को वाइस प्रेसिडेंट, अशोक मिश्रा को वाइस प्रेसिडेंट, रंजीत गुप्ता को जनरल सेक्रेटरी, हरी मेहरोत्रा को सेक्रेटरी, काज़िम ज़हीर को ज्वाइंट सेक्रेटरी, सोनिका श्रिवास्तव को कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

 

बैठक में एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव मो. कामरान ने बताया कि आने वाले समय में एसोसिएशन यूपी में मंडलवार अपने सदस्यों को नियुक्त करेगा, जिससे प्रदेश में कोने कोने में बेव जर्नलिस्टों को फायदा मिल सके।

नेशनल

प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किया रोड शो, कहा- मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं

Published

on

Loading

सहारनपुर। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने 2024 लोकसभा चुनाव के तहत सहारनपुर में रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका ने कहा कि इस देश ने सत्ता को नहीं सत्य को पूजा है और मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं। रोड शो के दौरान प्रियंका गांधी ने रामनवमी पर कहा कि भगवान राम ने भी सत्य की लड़ाई लड़ी थी। जब उनके सामने रावण युद्ध करने के लिए आया तो सारी शक्ति रावण के पास थी, लेकिन भगवान राम ने नौ व्रत रखकर सारी शक्ति अपने पास ले ली थी। इसके बाद रावण से युद्ध किया और सत्य की जीत हुई।

यह रोड शो कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार इमरान मसूद के समर्थन में आयोजित किया गया था। प्रियंका गांधी ने कहा कि मैं हर जगह यही कह रही हूं कि ये चुनाव जनता का होना चाहिए, जनता के मुद्दों पर होना चाहिए। मोदी जी और बीजेपी के नेता बेरोजगारी, महंगाई, किसानों, महिलाओं की बात नहीं कर रहे हैं। जो असली समस्याएं महिलाओं-किसानों की है, उनके बारे में बात ही नहीं हो रही है। बात इधर उधर की ध्यान भटकाने की हो रही है। उन्होंने आगे कहा कि जो सत्ता में बैठे हैं, वह माता शक्ति और सत्य के उपासक नहीं हैं, ‘सत्ता’ के उपासक हैं। वो सत्ता के लिए किसी भी हद तक गिर जाएंगे। सत्ता के लिए सरकारें गिरा देंगे, विधायकों को खरीदेंगे, अमीरों को देश की संपत्ति दे देंगे। यह हमारे देश की परंपरा नहीं है। भगवान श्रीराम ‘सत्ता’ के लिए नहीं, ‘सत्य’ के लिए लड़े। इसलिए हम उनकी पूजा करते हैं। आज रामनवमी का शुभ दिन है, इसलिए मैं बहुत खुश हूं। वाल्मीकि रामायण में लिखा है कि जब भगवान राम युद्ध भूमि में उतरे तो देखा कि माता की शक्तियां रावण के पास थीं। जिसके बाद उन्होंने नौ दिनों तक माता की आराधना की और 108 नील कमल मां के चरणों में अर्पण किए।

उन्होंने कहा कि जिसके बाद माता ने उनकी परीक्षा लेने को सोची और 108वां कमल छिपा दिया। लेकिन, भगवान राम के पास श्रद्धा की शक्ति थी, उन्हें याद आया कि उनकी मां उन्हें बचपन में ‘राजीव लोचन’ कहती थीं। यह बात याद आते ही भगवान राम अपने नयन निकालने ही जा रहे थे, तभी माता ने उन्हें रोकते हुए कहा कि मैं तुम्हारी श्रद्धा से प्रसन्न हुई। मेरी शक्ति तुम्हारे साथ है। हम भगवान राम को इसलिए पूजते हैं, क्योंकि उन्होंने सच्ची श्रद्धा के साथ यह लड़ाई लड़ी और जनता को सर्वोपरि रखा। जनता पर अन्याय करने वाली भाजपा की विदाई तय है।

Continue Reading

Trending