Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

IANS News

ओरिफ्लेम के दि वन ब्रोकारा से बढ़ाएं भौहों की खूबसूरती

Published

on

Loading

नई दिल्ली, 19 फरवरी (आईएएनएस)| किसी महिला की खूबसूरती बढ़ाने में भौहों की अपनी अहमियत होती है। इन भौहों को और आकर्षक बनाने के लिए स्वीडिश डायरेक्ट सेलिंग ब्यूटी ब्रांड ओरिफ्लेम अपना नया प्रोडक्ट दि वन ब्रोकारा लेकर आया है। हाई-परफॉर्मेस वाला यह जेल ब्रो मस्कारा वाटरप्रूफ फाइबर फार्मूले के साथ है जो भौहों को फौरन आकर्षक बनाता है।

दि वन ब्रोकारा का असर 10 घंटे तक रहता है। यह प्राकृतिक तौर पर मिलने वाले एवोकैडो तेल से समृद्ध है।

दि वन ब्रोकारा की रेंज के बारे में ओरिफ्लेम के दक्षिण एशिया के सीनियर मार्केटिंग डायरेक्टर, नवीन आनंद ने कहा, “कलर कॉस्मेटिक्स हमेशा से हमारे लिए सबसे रोचक श्रेणी में से एक रहा है। हमारा फोकस हमारे ग्राहकों तक अत्याधुनिक उत्पाद लाने पर है। दि वन ब्रोकारा आपको अपनी भौहों को तत्काल मोटा बनाने में मदद करता है जिससे आप ज्यादा बोल्ड और आत्मविश्वास से लबरेज नजर आती हैं।”

यह 599 रुपये में उपलब्ध है।

 

Continue Reading

IANS News

टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया

Published

on

Loading

 दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

  वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।

यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।

फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।

Continue Reading

Trending