Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

पुलवामा हमले पर मशहूर कॉमेडियन मल्लिका दुआ ने कही ऐसी बात, जानकर खौल उठेगा हर भारतीय का खून!

Published

on

Loading

मुंबई। पुलवामा हमले में 40 जवानों के शहीद होने के बाद जहां एक ओर पूरे देश में पाकिस्तान के खिलाफ गुस्सा दिख रहा है वहीं स्टैंडअप कॉमेडियन मल्ल‍िका दुआ ने इस घटना पर ऐसा बयान दिया है जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

मल्लिका दुआ ने आतंकी हमले में शहीद सीआरपीएफ जवानों को लेकर बेहद ही बेतुका बयान देते हुए कहा, “कई लोगा सोशल मीडिया पर ये कह रहे हैं कि पूरा देश रो रहा है आप कैसे खुशी से अपनी नॉर्मल लाइफ जी सकते हैं।”

“ये बातें सिर्फ मुझसे नहीं कही जा रही हैं। इस बारे में लोग प्रोटेस्ट करते नजर आ रहे है। मैं यहां पूछना चाहती हूं कि हर रोज लोग भुखमरी, बेराजगारी, डिप्रेशन जैसी कई वजहों से मरते हैं। ऐसा सिर्फ हमारे देश में नहीं होता, पूरी दुनिया में लोग मरते हैं। तब क्या आप अपनी जिंदगी रोक देते हैं। क्या सिर्फ शोक मनाना ही हमारा काम है।”

“ऐसे में तो हमें हर रोज शोक मनाने की जरूरत है। ये क्या नॉनसेंस बातें लगा रखी है। सब पूरी बकवास है।” “जो लोग फेसबुक पर ये लिख रहे हैं कि जंग छेड़ेंगे हम, उनकी औकात ही क्या है। तुम तो फोन करके एक पिज्जा नहीं ऑर्डर कर सकते हो तुम क्या जंग करोगे। हर मुस्लिम को ये कहना बंद करो कि वो पाकिस्तान जाए, अगर यही सोच है तो मुस्लिम तो दुनिया के अलग-अलग देशों में हैं।”

मल्ल‍िका दुआ का 4 मिनट 46 सेकेंड का ये वीडियो वायरल होने के बाद उन्हें जमकर ट्रोल किया जाता है। मल्ल‍िका दुआ को सोशल मीडिया पर जमकर नसीहत दी जा रही है।

कई कमेंट में मल्ल‍िका दुआ को मानसिक बीमार भी बताया गया है। कई लोगों ने ये सवाल भी उठाया है कि आपने जवानों के शहीद होने पर कोई पोस्ट नहीं किया। अब इस तरह की बातें सुनकर हम शॉक्ड हैं।

नेशनल

प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किया रोड शो, कहा- मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं

Published

on

Loading

सहारनपुर। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने 2024 लोकसभा चुनाव के तहत सहारनपुर में रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका ने कहा कि इस देश ने सत्ता को नहीं सत्य को पूजा है और मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं। रोड शो के दौरान प्रियंका गांधी ने रामनवमी पर कहा कि भगवान राम ने भी सत्य की लड़ाई लड़ी थी। जब उनके सामने रावण युद्ध करने के लिए आया तो सारी शक्ति रावण के पास थी, लेकिन भगवान राम ने नौ व्रत रखकर सारी शक्ति अपने पास ले ली थी। इसके बाद रावण से युद्ध किया और सत्य की जीत हुई।

यह रोड शो कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार इमरान मसूद के समर्थन में आयोजित किया गया था। प्रियंका गांधी ने कहा कि मैं हर जगह यही कह रही हूं कि ये चुनाव जनता का होना चाहिए, जनता के मुद्दों पर होना चाहिए। मोदी जी और बीजेपी के नेता बेरोजगारी, महंगाई, किसानों, महिलाओं की बात नहीं कर रहे हैं। जो असली समस्याएं महिलाओं-किसानों की है, उनके बारे में बात ही नहीं हो रही है। बात इधर उधर की ध्यान भटकाने की हो रही है। उन्होंने आगे कहा कि जो सत्ता में बैठे हैं, वह माता शक्ति और सत्य के उपासक नहीं हैं, ‘सत्ता’ के उपासक हैं। वो सत्ता के लिए किसी भी हद तक गिर जाएंगे। सत्ता के लिए सरकारें गिरा देंगे, विधायकों को खरीदेंगे, अमीरों को देश की संपत्ति दे देंगे। यह हमारे देश की परंपरा नहीं है। भगवान श्रीराम ‘सत्ता’ के लिए नहीं, ‘सत्य’ के लिए लड़े। इसलिए हम उनकी पूजा करते हैं। आज रामनवमी का शुभ दिन है, इसलिए मैं बहुत खुश हूं। वाल्मीकि रामायण में लिखा है कि जब भगवान राम युद्ध भूमि में उतरे तो देखा कि माता की शक्तियां रावण के पास थीं। जिसके बाद उन्होंने नौ दिनों तक माता की आराधना की और 108 नील कमल मां के चरणों में अर्पण किए।

उन्होंने कहा कि जिसके बाद माता ने उनकी परीक्षा लेने को सोची और 108वां कमल छिपा दिया। लेकिन, भगवान राम के पास श्रद्धा की शक्ति थी, उन्हें याद आया कि उनकी मां उन्हें बचपन में ‘राजीव लोचन’ कहती थीं। यह बात याद आते ही भगवान राम अपने नयन निकालने ही जा रहे थे, तभी माता ने उन्हें रोकते हुए कहा कि मैं तुम्हारी श्रद्धा से प्रसन्न हुई। मेरी शक्ति तुम्हारे साथ है। हम भगवान राम को इसलिए पूजते हैं, क्योंकि उन्होंने सच्ची श्रद्धा के साथ यह लड़ाई लड़ी और जनता को सर्वोपरि रखा। जनता पर अन्याय करने वाली भाजपा की विदाई तय है।

Continue Reading

Trending