Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

पुलवामा आतंकी हमले पर पीएम मोदी का बड़ा बयान, कहा-जो आग आपके दिल में है वही मेरे दिल में है

Published

on

Loading

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए बिहार के दो सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि इस घटना के बाद जो आग जनता के दिल में है, वही आग उनके दिल में भी है। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने पटना मेट्रो रेल परियोजना का शिलान्यास सहित बिहार को 33 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की परियोजनाओं की सौगात बिहार को दी।

इस मौके पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इन परियोजनाओं से बिहार सहित पूर्वोत्तर भारत विकास की ओर अग्रसर होगा। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से युवाओं को जहां रोजगार के साधन उपलब्ध होंगे, वहीं किसानों को ताकत मिलेगी तथा पटना की पहचान बढ़ेगी।

उन्होंने पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद वीर सपूतों को याद करते हुए कहा, “देश के लिए बलिदान देने वाले पटना के संजय कुमार सिन्हा व भागलपुर के वीर जवान रतन कुमार ठाकुर को प्रणाम करता हूं। मैं देख रहा हूं कि आपके दिलों में आग है। ये आग बुझनी नहीं चाहिए। जो आग आपके दिल में है, मेरे दिल में भी वही आग है।”

उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र को औद्योगिक क्षेत्र बनाने के लिए ‘बिहार केसरी’ और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह ने काफी मेहनत की थी। आज इन योजनाओं का प्रारंभ होना हमारी उन्हें नम्र श्रद्धांजलि है।

उन्होंने कहा कि बरौनी रिफाइनरी से कच्चे तेल शोधन की क्षमता बढ़ेगी। इससे नेपाल तक को फायदा होगा। पटना में गैस पाइपलाइन का उद्घाटन हो गया है। गैस परियोजनाओं से युवाओं को रोजगार मिलगा।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने सामान्य वर्ग के गरीबों को 10 फीसदी आरक्षण दिया है। यह आरक्षण किसी अन्य के आरक्षण को प्रभावित किए बिना दिया गया है। इस मौके पर बिहार के राज्यपाल लाल जी टंडन, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान सहित कई केंद्रीय मंत्री और नेता उपस्थित रहे। इससे पहले मोदी पटना हवाई अड्डा पहुंचे जहां उनका स्वागत किया गया। उसके बाद वे सीधे बेगूसराय के लिए रवाना हो गए।

Continue Reading

नेशनल

प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किया रोड शो, कहा- मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं

Published

on

Loading

सहारनपुर। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने 2024 लोकसभा चुनाव के तहत सहारनपुर में रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका ने कहा कि इस देश ने सत्ता को नहीं सत्य को पूजा है और मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं। रोड शो के दौरान प्रियंका गांधी ने रामनवमी पर कहा कि भगवान राम ने भी सत्य की लड़ाई लड़ी थी। जब उनके सामने रावण युद्ध करने के लिए आया तो सारी शक्ति रावण के पास थी, लेकिन भगवान राम ने नौ व्रत रखकर सारी शक्ति अपने पास ले ली थी। इसके बाद रावण से युद्ध किया और सत्य की जीत हुई।

यह रोड शो कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार इमरान मसूद के समर्थन में आयोजित किया गया था। प्रियंका गांधी ने कहा कि मैं हर जगह यही कह रही हूं कि ये चुनाव जनता का होना चाहिए, जनता के मुद्दों पर होना चाहिए। मोदी जी और बीजेपी के नेता बेरोजगारी, महंगाई, किसानों, महिलाओं की बात नहीं कर रहे हैं। जो असली समस्याएं महिलाओं-किसानों की है, उनके बारे में बात ही नहीं हो रही है। बात इधर उधर की ध्यान भटकाने की हो रही है। उन्होंने आगे कहा कि जो सत्ता में बैठे हैं, वह माता शक्ति और सत्य के उपासक नहीं हैं, ‘सत्ता’ के उपासक हैं। वो सत्ता के लिए किसी भी हद तक गिर जाएंगे। सत्ता के लिए सरकारें गिरा देंगे, विधायकों को खरीदेंगे, अमीरों को देश की संपत्ति दे देंगे। यह हमारे देश की परंपरा नहीं है। भगवान श्रीराम ‘सत्ता’ के लिए नहीं, ‘सत्य’ के लिए लड़े। इसलिए हम उनकी पूजा करते हैं। आज रामनवमी का शुभ दिन है, इसलिए मैं बहुत खुश हूं। वाल्मीकि रामायण में लिखा है कि जब भगवान राम युद्ध भूमि में उतरे तो देखा कि माता की शक्तियां रावण के पास थीं। जिसके बाद उन्होंने नौ दिनों तक माता की आराधना की और 108 नील कमल मां के चरणों में अर्पण किए।

उन्होंने कहा कि जिसके बाद माता ने उनकी परीक्षा लेने को सोची और 108वां कमल छिपा दिया। लेकिन, भगवान राम के पास श्रद्धा की शक्ति थी, उन्हें याद आया कि उनकी मां उन्हें बचपन में ‘राजीव लोचन’ कहती थीं। यह बात याद आते ही भगवान राम अपने नयन निकालने ही जा रहे थे, तभी माता ने उन्हें रोकते हुए कहा कि मैं तुम्हारी श्रद्धा से प्रसन्न हुई। मेरी शक्ति तुम्हारे साथ है। हम भगवान राम को इसलिए पूजते हैं, क्योंकि उन्होंने सच्ची श्रद्धा के साथ यह लड़ाई लड़ी और जनता को सर्वोपरि रखा। जनता पर अन्याय करने वाली भाजपा की विदाई तय है।

Continue Reading

Trending