Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

संसद Live: पीएम मोदी ने राहुल गांधी के लिए कह दी इतनी बड़ी बात, देखते रह गए कांग्रेस के नेता!

Published

on

Loading

नई दिल्ली। आज यानि बुधवार को 16वीं लोकसभा के संसद सत्र का आखिरी दिन है। सत्र के आखिरी दिन कई बड़े नेताओं के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपना भाषण दिया।

भाषण के दौरान पीएम मोदी ने कही ये बातें-

-पांच साल के कार्यकाल में कोई भूकंप नहीं आया। मैं मुलायम जी का विशेष आभारी हूं। सभी सांसदों को शुभकामनाएं देता हूं।

– यहां मुझे आंखों की गुस्ताखियों का खेल पता चल गया, गले मिलने और गले पड़ने का अंतर भी समझ आ गया।

इस सदन ने 1400 से ज्यादा कानून खत्म भी किया है। एक जंगल जैसा बन गया था कानून का। यह शुभ शुरुआत हुई है। बहुत कुछ करना बाकी है और उसके लिए मुलायम जी ने आशीर्वाद दिया  ही है।

-तीन दशक के बाद पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनी और आजादी के बाद पहली बार कांग्रेस गोत्र की नहीं है, ऐसे सरकार बनी है। बिना कांग्रेस गोत्र वाली मिलीजुली सरकार अटल जी की थी और अब पूर्ण बहुमत वाली सरकार 2014 में बनी।

-देश तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बना है और उसका नीति निर्धारण भी इस सदन से हुआ है जो सत्ता पक्ष और विपक्ष सभी के लिए गौरव की बात है। वर्तमान लोकसभा के कार्यकाल में भारत छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना और 5000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है।

-आज देश आत्मविश्वास से भरा हुआ है। भारत डिजिटल वर्ल्ड में जगह बना चुका है। भारत दुनिया की छठी बड़ी अर्थव्यवस्था। आज भारत को गंभीरता से सुना जाता है।

-उन्होंने कहा कि मैं आज अपनी उपलब्धियां गिनाने नहीं आया हूं। मैंने पूरी निष्ठा से अपना काम किया।

-उन्होंने कहा कि स्पीकर ने मूल्यों के आधार पर फैसले लिए।

-भारत में पहली बार सबसे ज्यादा महिला सांसद बनीं। आज देश में 44 महिला सांसद हैं। सोलहवीं लोकसभा पर हम इस बात के लिए भी गर्व करेंगे कि सबसे ज्यादा महिला सांसद सदन में चुनकर आईं।

नेशनल

सीएम बने रहेंगे केजरीवाल, कोर्ट ने पद से हटाने वाली याचिका की खारिज

Published

on

Loading

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को उनके पद से हटाने की मांग वाली जनहित याचिका हाई कोर्ट ने खारिज कर दी है। कोर्ट ने कहा कि ऐसी कोई संवैधानिक बाध्यता नहीं है कि अरविंद केजरीवाल अपने पद पर बने नहीं रह सकते हैं। हाई कोर्ट ने कहा कि ये कार्यपालिका से जुड़ा मामला है। दिल्ली के उपराज्यपाल इस मामले को देखेंगे और फिर वह राष्ट्रपति को इस भेजेंगे। इस मामले में कोर्ट की कोई भूमिका नहीं है।

केजरीवाल को सीएम पद से हटाने के लिए याचिका दिल्ली के रहने वाले सुरजीत सिंह यादव ने दी है, जो खुद किसान और सामाजिक कार्यकर्ता बताते हैं। सुरजीत सिंह यादव का कहना था कि वित्तीय घोटाले के आरोपी मुख्यमंत्री को सार्वजनिक पद पर बने रहने की अनुमति नहीं मिलनी चाहिए। याचिकाकर्ता सुरजीत ने अपनी याचिका में कहा था कि केजरीवाल के पद पर बने रहने से न केवल कानून की उचित प्रक्रिया में दिक्कत आएगी, बल्कि न्याय प्रक्रिया भी बाधित होगी और राज्य में कांस्टीट्यूशनल सिस्टम भी ध्वस्त हो जाएगा।

याचिका में कहा गया था कि सीएम ने गिरफ्तार होने के कारण एक तरह से मुख्यमंत्री के रूप में अपना पद खो दिया है, चूंकि वह हिरासत में भी हैं, इसलिए उन्होंने एक लोक सेवक होने के कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को निभाने से खुद को अक्षम साबित कर लिया है, अब उन्हें इस मुख्यमंत्री पद पर नहीं बने रहना चाहिए।

 

Continue Reading

Trending