Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा का खुलासा, ‘वो शादी में मेरी गर्दन काटना चाहता था और फिर…’

Published

on

Loading

मुंबई। देश के सबसे मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन कपिल शर्मा ने लंबे उतार-चढ़ाव के बाद अपने लोकप्रिय शो द कपिल शर्मा शो के जरिए छोटे पर्दे पर वापसी की है। कपिल के इस शो को लोगों को खूब प्यार मिल रहा है। हाल ही में अपने शो के दौरान कपिल ने एक ऐसा खुलासा किया है जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे।

एक एपिसोड में कपिल शर्मा ने अपनी शादी से जुड़ा एक अजीबोगरीब वाकया शेयर किया। उन्होंने खुलासा किया है उनकी शादी में एक शराबी शख्स ने उनके साथ बदतमीजी की कोशिश की। तब उन्हें उस शराबी की हरकत पर बहुत गुस्सा आया था।

कपिल ने यह खुलासा सुपर डांसर: चैप्टर 3 के जजों (शिल्पा शेट्टी, अनुराग बासु और गीता कपूर) के सामने किया। कपिल ने बताया-”मेरी शादी में एक शख्स था, जिसे मैं नहीं जानता था। उसने शराब पी रखी थी। वो मेरे करीब आने की कोशिश कर रहा था। उसने कई बार मेरी गर्दन पर मुझे कांटने की कोशिश की। मुझे उस शख्स की हरकत पर तेज गुस्सा आया। फिर मैंने उसे अपने पास से भगाया।”

कपिल का कहना है कि उनकी शादी में आया ये शख्स कौन था इसके बारे में उन्हें आजतक पता नहीं चला। गौरतलब है कि कपिल शर्मा ने पिछले साल 12-13 दिसंबर को गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ से शादी की थी। शादी के बाद कपिल ने तीन रिसेप्शन दिए थे।

मनोरंजन

शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए गोविंदा, मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

Published

on

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने शिवसेना शिंदे गुट का दामन थाम लिया है। बालासाहब ठाकरे भवन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी ज्वॉइन की। बताया जा रहा है कि वे मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

इस अवसर पर गोविंदा ने कहा कि एकनाथ शिंदे जी का धन्यवाद, आज के दिन शिवसेना जॉइन करने का मतलब भगवान से मिली प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि 2004 से 2009 तक कांग्रेस पार्टी का सांसद रहा। अब चौदह बरस के बनवास के बाद शिवसेना में शामिल हुआ हूं। गोविंदा ने कहा मुंबई अब पहले सुंदर और विकसित दिखाई पड़ रही है। यहां विकास के काम हो रहे हैं ।

इससे पहले शिंदे गुट के नेता कृष्णा हेगड़े ने गोविंदा से उनके आवास पर मुलाकात की थी, तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि वे शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। सीएम एकनाथ शिंदे की ओर से गोविंदा को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा रहा है। वे मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से ताल ठोक सकते हैं। शिवसेना यूटीबी ने अमोल कीर्तिकर को इस सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। अगर शिवसेना शिंदे गुट ने टिकट दिया तो गोविंदा मुंबई ईस्ट वेस्ट पर अमोल कीर्तिकर को कड़ी चुनौती दे सकते हैं।

Continue Reading

Trending