Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

ऑफ़बीट

इस देश में हर महीने मनाया जाता है वैलेंटाइन डे, नाम जानकर चौंक जाएंगे आप!

Published

on

Loading

नई दिल्ली। वैसे तो पूरी दुनिया 14  फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाती है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे देश के बारे में बताने जा रहे हैं जहां हर साल नहीं बल्कि हर महीने की 14 तारीख को वैलेंटाइन डे मनाया जाता है।

हम बात कर रहे है दक्षिण कोरिया की। दक्षिण कोरिया अपने आपमें एक बड़ा ही अजीबोगरीब देश है। यह देश अपनी अजीब मान्यताओं और अंधविश्वास के लिए प्रचलित है। इस देश की कई ऐसी रोचक बातें है जो इसे बाकी देशों से अलग बनाती है।

दक्षिण कोरिया में नंबर 4 से लोग बहुत डरते हैं। उनका मानना है कि नंबर 4 जब भी बोला जाता है तो वो ‘मौत’ शब्द जैसा प्रोनाउंस होता है, इसलिए वहां के लोग इस नंबर के इस्तेमाल से बचते हैं।

यहां तक कि इस देश में किसी भी बिल्डिंग में फिर चाहे वो अस्पताल, स्कूल, ऑफिस या कोई भी इमारत हो, वहां चौथा फ्लोर नहीं होता।

इस देश के लोग लाल स्याही (रेड इंक) के इस्तेमाल से भी परहेज रखते है, क्योंकि उन्हें लगता है कि लाल रंग मौत का सिंबल होता है।

आपको जानकर हैरानी होगी कि दक्षिण कोरिया भी भारत की तरह ही 15 अगस्त को आजाद हुआ था। 15 अगस्त, 1945 को इसे जापान से स्वतंत्रता मिली थी।

दक्षिण कोरिया के कुछ ऐसे कानून हैं जिन्हें सुनकर आप दंग रह जाएंगे।  यहां के कानून के मुताबिक, बच्चे के पैदा होते ही उसकी उम्र 1 साल मान ली जाती है।

यहां का हर आदमी अपनी असली उम्र से एक साल बड़ा होता है।  आपको बता दें, यहां आप कहीं भी बैठकर या खड़े होकर शराब पी सकते हैं फिर चाहें वो बार हो या शॉप, ट्रेनों में भी लोगों को यह छूट मिलती है।

यहां सड़कों या शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में लगी वेंडिंग मशीन से भी शराब बेची जाती है। दक्षिण कोरिया में ब्लड ग्रुप को भी काफी अहमियत दी जाती है। यहां ब्लड ग्रुप से ही शख्स की अच्छाई और बुराई की पहचान होती है।

 

ऑफ़बीट

Click Here क्या है? एक्स पर खूब हो रहा ट्रेंड, जनता से लेकर नेता भी हुए दीवाने

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अगर आप एक्स (पूर्व में ट्विटर) का इस्तेमाल करते हैं तो आपने गौर किया होगा कि शनिवार शाम से यहां एक अजीब सी चीज ट्रेंड कर रही है। दरअसल शनिवार शाम से एक्स पर हजारों की संख्या में ऐसे पोस्ट की भरमार हो गई है जिसमें एक सफेद पेज पर ब्लैक कलर में बोल्ड में ‘यहां क्लिक करें (Click Here)’ लिखा हुआ है। इस टेक्स्ट के साथ ही नीचे की तरफ एक तीर का निशान बना हुआ है। कई एक्स यूजर्स को ये नहीं समझ में आ रहा है कि आखिर ये ट्रेंड क्या है और लोग क्यों एक सफेद रंग की तस्वीर में काले रंग से ‘क्लिक हेयर’ लिखकर फोटो शेयर कर रहे हैं।

जैसे ही कोई यूजर ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करता है, तो एक मैसेज ओपन हो जाता है। ये एक हिडन यानी छिपा हुआ मैसेज है, जो सिर्फ ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करने पर ही दिखाई देता है। अगर कोई इस पर क्लिक नहीं करता है, तो किसी भी तरह का मैसेज दिखाई नहीं पड़ता है। आपको बता दें कि एक्स यानी ट्विटर की तरफ से ALT टेक्स्ट फीचर को 2016 में लॉन्च किया गया था। तब ट्विटर की तरफ से कहा गया था कि हम कंटेंट को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए इस फीचर को ला रहे हैं।

एक्स पर यूजर्स को कैप्शन में टेक्स्ट लिखने का ऑप्शन तो मिलता ही है, लेकिन ये ऑल्ट टेक्स्ट फीचर शेयर की जाने वाली तस्वीर की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का ऑप्शन मुहैया कराता है। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के जरिए यूजर एक हजार शब्दों तक अपने मैसेज लिख सकता है। एक्स का कहना है कि इसका सबसे ज्यादा फायदा उनको होगा, जो कम या बिल्कुल भी नहीं देख पाते हैं। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के कम स्पीड में भी मैसेज पढ़ा जा सकता है।

ऑल्ट टेक्स्ट कैसे करें यूज?

एक्स पर तस्वीर पोस्ट करते वक्त यूजर को +ALT का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करने के बाद मैसेज लिखने का ऑप्शन आता है। यहां यूजर जो मैसेज लिखना चाहे, उसे लिख सकता है। मैसेज सीधे तौर पर तस्वीर के साथ एड हो जाएगा। जैसे ही यूजर इस तस्वीर को पोस्ट करता है, वैसे ही ये मैसेज सभी के लिए अवेलेबल हो जाता है। अगर किसी को इस मैसेज को पढ़ना है, तो बस उसे ALT पर क्लिक करना है। ये फीचर सभी डिवाइस पर काम करता है। आम जनता के साथ साथ अब राजनीतिक दल भी इसका जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं। भाजपा ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए क्लिक हियर पोस्ट किया। बीजेपी ने ऑल्ट टेक्स में लिखा ‘फिर एक बार मोदी सरकार’

Continue Reading

Trending