Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

IANS News

‘चौकीदार’ ने आंध्र के मुख्यमंत्री की नींद उड़ा दी है : मोदी

Published

on

Loading

 गुंटूर (आंध्र प्रदेश), 10 फरवरी (आईएएनएस)| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन.चंद्रबाबू नायडू पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि राज्य को दिए गए पाई-पाई का हिसाब मांगने की वजह से चंद्रबाबू नायडू की रातों की नींद उड़ गई है।

 राज्य भर में विरोध के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) प्रमुख पर निशाना साधा।

उन्होंने कहा, “चौकीदार ने उनकी (नायडू) नींद हराम कर दी है, क्योंकि हम आंध्र प्रदेश के विकास के लिए दिए गए पाई-पाई का हिसाब मांग रहे हैं।”

मोदी ने आरोप लगाया कि चंद्रबाबू नायडू ने राज्य के विकास को नजरअंदाज किया है और वह अपशब्द कहने की प्रतिस्पर्धा में शामिल हो गए हैं।

उन्होंने नायडू के कांग्रेस व दूसरी विपक्षी पार्टियों के साथ हाथ मिलाने की भी कड़ी आलोचना की।

मोदी ने आरोप लगाया कि नायडू उन्हें अपशब्द कहने के लिए ‘महामिलावट’ प्रतिस्पर्धा में शामिल हो गए हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा, “वह मेरे खिलाफ शब्दकोश के हर अपशब्द का इस्तेमाल कर रहे हैं। वह आंध्र की महान संस्कृति का अपमान कर रहे हैं।”

मोदी ने कहा कि नायडू ने आंध्र प्रदेश में बुनियादी ढांचे के विकास का वादा किया था, लेकिन वह मुकर गए।

मोदी ने कहा, “वह आंध्र को ‘सन राइज’ राज्य बनाना चाहते थे, लेकिन अपने बेट को बढ़ाने के लिए वह ‘सन’ राइज में व्यस्त हैं।”

तेदेपा के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार से बीते साल अलग होने के बाद मोदी का यह आंध्र प्रदेश का पहला दौरा है।

तेदेपा, राज्य को विशेष दर्जा देने के वादे को पूरा नहीं करने का प्रधानमंत्री पर आरोप लगाते हुए राजग से अलग हो गई थी।

Continue Reading

IANS News

टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया

Published

on

Loading

 दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

  वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।

यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।

फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।

Continue Reading

Trending