मनोरंजन
जब प्रियंका की दोस्त निक जोनस के साथ करने लगीं आपत्तिजनक काम, वायरल हुईं फोटोज
मुंबई। बॉलीवुड में देसी गर्ल के नाम से मशहूर प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी ने साल 2018 में खूब सुर्खियां बटोरीं। शादी के 2 महीने बाद यह जोड़ा एक बार फिर चर्चा के केंद्र में आ गया है। हाल ही में दोनों की शादी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर आईं जो देखते ही देखते इंटरनेट पर वायरल होने लगीं।
यूट्यूब सेलेब्रिटी लिली सिंह उर्फ सुपरवुमेन ने शादी से पहले होने वाली हल्दी रस्त की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर अपलोड की है। तस्वीर में लिली निक की छाती पर रगड़-रगड़ कर हल्दी लगाती नजर आ रही हैं।
तस्वीर के कैप्शन में लिली ने लिखा, “इस तरह एक जोनस को सिम्पसन बनाया जाता है।” लिली ने लिखा, “अगर मैं कोई काम करती हूं तो मैं इसे बिलकुल सही तरीके से करती हूं।
मेरी बहन प्रियंका चोपड़ा ने मुझे बताया था कि हल्दी रस्म के दौरान कोई रहम नहीं करना है। जो वादा किया वो निभाना पड़ेगा।”10 घंटे में 6 लाख से ज्यादा लोगों द्वारा लाइक की गई इस तस्वीर के कमेंट बॉक्स में फैन्स ने भी खूब फनी रिप्लाई किए हैं। एक यूजर ने लिखा, “दरअसल हल्दी लगाने का यही सही तरीका है।”
मनोरंजन
24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन
मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।
बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।
इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।
-
फैशन5 hours ago
बालों को काला-घना और मजबूत बनाने के लिए अपनाएं यह आसान उपाय
-
नेशनल1 day ago
अमरोहा की रैली में बोले पीएम मोदी, ‘मोहम्मद शमी का कमाल पूरी दुनिया ने देखा’
-
नेशनल1 day ago
लोकसभा चुनाव: पहले चरण में मोदी सरकार के 11 कैबिनेट मंत्रियों की परीक्षा, देखें लिस्ट
-
नेशनल1 day ago
संजय सिंह ने उठाया सवाल, कहा- क्या जेल में केजरीवाल को जहर देकर मारने की रची जा रही साजिश
-
नेशनल1 day ago
पीएम मोदी की लोगों से अपील, इस बात मतदान का नया रिकार्ड बनाएं
-
उत्तर प्रदेश1 day ago
लोकसभा चुनाव: पहले चरण में यूपी की आठ सीटों पर वोटिंग जारी, कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर
-
अन्तर्राष्ट्रीय1 day ago
हेलीकॉप्टर दुर्घटना में केन्या के रक्षा प्रमुख की मौत, राष्ट्रपति ने दिए जांच के आदेश
-
प्रादेशिक1 day ago
लोकसभा चुनाव: उत्तराखंड की पांच सीटों पर मतदान जारी, बीजेपी प्रत्याशी अजय भट्ट ने डाला वोट