Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

पति ने गर्भवती पत्नी की बेरहमी से की हत्या, फिर रातभर लाश के साथ…

Published

on

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र के उस्मानाबाद से एक दिलदहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पति ने अपनी गर्भवती पत्नी की गला घोंट कर हत्या कर दी।

हैरानी की बात यह रही कि हत्या के बाद रातभर पति शव के साथ लेटा रहा और सुबह होते ही पुलिस स्टेशन जाकर सरेंडर कर दिया। घटना गुरूवार की है।

आरोपी पति का नाम विनोद धानसिंह पवार है। विनोद ओमरेगा तहसील का रहने वाला है। गुरुवार को आरोपी पति का अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर अनबन हो गई जिसके बाद गुस्से से आगबबूला पति ने गला घोंट कर अपनी पत्नी प्रियंका राठौर की हत्या कर दी।

प्रियंका तुलजापुर में नर्स का काम थी जबकि विनोद बोरवेल कमिशन एजेंट था। दोनों की शादी को नौ महीने ही हुए थे और प्रियंका पांच महीने की गर्भवती भी थी।

मुरुम पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने बताया कि हत्या के बाद विनोद पूरी रात शव के साथ सोता रहा और शुक्रवार सुबह पुलिस थाने पहुंचकर अपराध की बात स्वीकार कर सरेंडर कर दिया।

प्रियंका के घरवालों ने विनोद पर अपनी पत्नी को पैसों के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि विनोद आए दिन पैसों की मांग करता था और यही बात दोनों के बीच विवाद की वजह थी। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।

प्रादेशिक

लोकसभा चुनाव: उत्तराखंड की पांच सीटों पर मतदान जारी, बीजेपी प्रत्याशी अजय भट्ट ने डाला वोट

Published

on

Loading

देहरादून। लोकसभा चुनाव के तहत आज उत्तराखंड की 5 लोकसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। लोग अपने घरों से निकल कर अपने मताधिकार का उपयोग करने मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। मतदान केंद्रों के बाहर लोगों की लंबी लंबी कतारें लगी हुई हैं। देश के इस महापर्व को मानने के लिए लोगों में उत्साह दिखाई दे रहा है।

पुरुषों के साथ महिलाएं भी वोट के लिए लाइनों में लगी हैं। बुजुर्ग, महिलाएं, पुरुष, युवा सभी लोग अपना वोट डालने मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में डीएम सोनिका सिंह ने मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान किया। अपर मुख्य राज्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे भी अपनी पत्नी के साथ मतदान केंद्र पहुंचे और मतदान किया। वहीं उत्तराखंड के पूर्व सीएम और पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने टिहरी लोकसभा सीट के, मसूरी विधानसभा क्षेत्र में बूथ संख्या 83 में बेटी आरुषि निशंक एवं विदुशी निशंक के साथ मतदान करके लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी की।

नैनीताल उधमसिंह नगर लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी अजय भट्ट ने रानीखेत में अपने मत का प्रयोग किया। अजय भट्ट जिस सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं रानीखेत उससे दूर है लेकिन लोकतंत्र के महापर्व पर वो रानीखेत गए और वोट डाला। अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी अजय टम्टा ने अल्मोड़ा के दुगालखोला पंचायत घर में वोट डाला। भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा ने अपनी पत्नी के साथ पहुंचकर किया मतदान।

पौड़ी गढ़वाल लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी अनिल बलूनी ने नकोट में वोट डाला। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट के जरिए बताया कि- आज विकसित भारत संकल्प के लिए अपने गांव में मतदान किया। अवश्य मतदान करें, सोच विचार कर करें। आपका एक वोट आपके लिए सरकार चुनता है और देश का भविष्य तय करता है। सक्षम, विकसित और उज्जवल भारत के लिए अवश्य मतदान करें। वन्दे मातरम्! भारत माता की जय!

Continue Reading

Trending