Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस ने की खुदकुशी, पंखे से लटकी मिली लाश

Published

on

Loading

मुंबई। टीवी की मशहूर एक्ट्रेस नागा झांसी ने बुधवार को सुसाइड कर लिया। उनकी लाश हैदराबाद स्थित उनके घर के कमरे में पंखे से लटकी हुई मिली। नागा झांसी तेलुगु टीवी इंडस्ट्री में काम करती थी।

मिली जानकारी के मुताबिक नागा कुछ दिनों से डिप्रेशन में चल रही थीं।  यह मामला तब सामने आया जब भाई ने दरवाजा खटकाया तो किसी ने नहीं खोला इसके बाद उन्होंने खिड़की से देखा तो वह दंग रह गए। इसके बाद उन्होंने पुलिस को फोन कर जानकारी दी। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि वह एक लड़के से प्यार करती थीं। कुछ दिनों से दोनों की बातचीत नहीं हो रही थी जिसके बाद से झांसी डिप्रेशन में आ गई थी। पुलिस ने झांसी के मोबाइल को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, ऐक्‍ट्रेस फ्लैट में अकेली रहती थीं। जब उनके भाई दुर्गा प्रसाद ने दरवाजे को खटखटाया तो कोई अंदर से कोई आवाज नहीं आई। इसके बाद उन्‍होंने पड़ोसियों को बुलाया।

जब सभी ने मिलकर दरवाजा तोड़ा तो देखा कि नागा पंखे से लटक रही थी। अटॉप्‍सी के लिए ऐक्‍ट्रेस की बॉडी को गांधी हॉस्‍पिटल ले जाया गया और पंजगट्टा पुलिस स्‍टेशन में केस दर्ज कराया गया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस की लाश के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है। सुसाइड नोट से खुलासा हुआ कि झांसी सूर्या नाम के लड़के के साथ रिलेशनशिप में थीं।

सुसाइड नोट में यह इशारा था कि एक्ट्रेस जिस लड़के से शादी करना चाहती थी उसके घरवाले नहीं मान रहे थे। माता-पिता की वजह से लड़के ने भी शादी करने से मना कर दिया। सूर्या के जवाब से झांसी डिप्रेशन में चली गईं और वो यह सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाईं। जिसके बाद उन्होंने आत्महत्या कर ली।

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending