मनोरंजन
24वें दिन उरी ने बाहुबली को पछाड़ा, आंकड़े देखकर चौंक जाएंगे आप!
मुंबई। विक्की कौशल की फिल्म उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक को बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम नहीं ले रही है। चौथे हफ्ते में भी फिल्म की धुंआधार कमाई जारी है।
चौथे हफ्ते में फिल्म ने मणिकर्णिका से ज्यादा कमाई की है। फिल्म ने रविवार को शानदार कमाई करते हुए 8.71 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है।
उरी की शानदार कमाई का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि फिल्म ने 23 वें और 24वें दिन बाहुबली से भी ज्यादा की कमाई की है।
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक़ 23वें दिन बाहुबली 2 ने 6.35 करोड़ कमाए थे। जबकि 23वें दिन उरी ने 6.53 करोड़ की कमाई की है।
24वें दिन बाहुबली 2 ने 7.80 करोड़ कमाए थे। 24वें दिन उरी की कमाई 8.71 करोड़ है। उरी चौथे हफ्ते में 200 करोड़ की कमाई करने के काफी नजदीक है।
तरण आदर्श के मुताबिक़ चौथे हफ्ते में शुक्रवार को उरी ने 3.43 करोड़, शनिवार को 6.53 करोड़, रविवार को 8.71 करोड़ की कमाई की।
अब तक भारतीय बाजार में मूवी ने 189.76 करोड़ की कमाई की है। ये आर्मी ड्रामा सर्जिकल स्ट्राइक की सच्ची घटना पर आधारित है।
मनोरंजन
24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन
मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।
बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।
इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।
-
नेशनल2 days ago
प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किया रोड शो, कहा- मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं
-
नेशनल3 days ago
असम के नलबाड़ी में बोले पीएम, आज पूरे देश में मोदी की गारंटी चल रही है
-
उत्तर प्रदेश3 days ago
अखिलेश के साथ संयुक्त प्रेस कांफ्रेस में राहुल का वादा- ‘गरीब परिवार की एक महिला को 1 लाख रुपये सालाना देंगे’
-
आध्यात्म3 days ago
आज पूरा देश मना रहा रामनवमी, जानिए इसके पीछे की पूरी पौराणिक कहानी
-
नेशनल3 days ago
चुनावी व्यस्तता के बावजूद पीएम मोदी ने लाइव देखा रामलला के मस्तक पर हुआ सूर्य का अद्भुत तिलक
-
उत्तर प्रदेश3 days ago
रामनवमी पर भगवान सूर्य ने किया रामलला के ललाट पर ‘सूर्य तिलक’
-
प्रादेशिक3 days ago
बड़ा खुलासा, सलमान के घर पर फायरिंग से पहले शूटर्स ने किया था ये काम
-
मनोरंजन3 days ago
24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन