Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

अनुष्का शर्मा की फोटोकॉपी है ये अमेरिकी लड़की, तस्वीरें देखकर रह जाएंगे हैरान!

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में शुमार अनुष्का शर्मा इन दिनों सुर्खियों में हैं। अनुष्का इस बार किसी फिल्म की वजह से नहीं बल्कि अपनी एक हमशक्ल की वजह से चर्चा में हैं।

सोशल मीडिया पर इन दिनों अनुष्का की हमशक्ल की तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों को देखकर 1 मिनट के लिए आप भी कंफ्यूज हो जाएंगे।

आपको बता दें कि अनुष्का की तरह दिखने वाली कोई आम लड़की नहीं बल्कि अमेरिकी सेलेब्रिटी है। इनका जूलिया माइकल्स है। जूलिया अमेरिकन सिंगर है जिनके फीचर्स बहुत हद तक अनुष्का से मिलते हैं।

इंटरनेट पर एक यूजर ने दोनों की फोटो का कोलाज बनाकर साझा किया है। जिसमें जूलिया और अनुष्का के लुक्स में समानताएं दिख रही है। जैसे ही ये फोटो सामने आई, कुछ सेकेंड के अंदर वायरल हो गई। अमेरिकन सिंगर भारत में ट्विटर पर ट्रेंड करने लगीं। यूजर ने कैप्शन में लिखा- ”नुष्की क्या ये सच में आप हैं? मैं ये देखकर कंफ्यूज हो गई। दोनों ही खूबसूरत हैं। हाय, जूलिया आपको देखकर खुशी हुई।”

अनुष्का शर्मा जैसी दिखने वाली जूलिया की तस्वीरें वायरल होती है लोग उन्हें इंस्टा पर सर्च कर रहे हैं। जूलिया सिंगर के अलावा सॉन्ग राइटर भी हैं। 2017 में जूलिया ने म्यूजिक वर्ल्ड में डेब्यू किया था. उनका पहला सोलो सिंगल इशूज 2017 में रिलीज हुआ था।

बात अनुष्का शर्मा की करें तो वह इन दिनों न्यूजीलैंड में पति विराट कोहली के साथ हैं। अनुष्का के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी पिछली फिल्म जीरो थी। आनंद एल राय के निर्देशन में बनी ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी थी। इसमें कटरीना कैफ और शाहरुख खान भी लीड रोल में थे।

 

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending