Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

वो चार विकेटकीपर जिनकी रफ्तार चीते से कम नहीं, जानिए किस नंबर पर हैं महेंद्र सिंह धोनी?

Published

on

Loading

क्रिकेट जैसे लोकप्रिय खेल में विकेटकीपर की बेहद बहुत महत्वपूर्ण भूमिका होती है। वो इसलिए की विकेटकीपर द्वारा जरा जी भूल पूरी टीम पर भारी पड़ सकती है। भारतीय टीम की ही बात करें तों इसमें भी बहुत ही धुरंधर खिलाड़ी हैं। इनमें राहुल द्रविड़, दिनेश कार्तिक, पार्थिव पटेल और महेंद्र सिंह धोनी का नाम आता है।
ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं दुनिया के चार सबसे खतरनाक विकेटकीपर की। इनकी बराबरी शायद ही कोई कर पाता है। तो चलिए जानते हैं की कौन हैं वो 4 धाकड़ खिलाड़ी जो बल्लेबाज को गलती करने पर जरा भी नहीं बख्शते।

चार सबसे खतरनाक विकेटकीपर-

1. पहले स्थान पर हैं महेंद्र सिंह धोनी।
2. दूसरा स्थान मार्क बाउचर का है।
3. तीसरे नंबर पर आते हैं एडम गिक्रिस्ट।
4. चौथा नंबर आता है श्रीलंका के संगकारा का।

अन्तर्राष्ट्रीय

हेलीकॉप्टर दुर्घटना में केन्या के रक्षा प्रमुख की मौत, राष्ट्रपति ने दिए जांच के आदेश

Published

on

Loading

नई दिल्ली। केन्या के आर्मी चीफ जनरल फ्रांसिस ओगोला की एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत हो गई है। उनके साथ हेलीकॉप्टर पर सवार 9 और लोगों की भी जान चली गई। केन्या के राष्ट्रपति विलियम रुटो ने घटना के संबंध में जानकारी दी। राष्ट्रपति विलियम रुटो ने कहा कि केन्या के रक्षा प्रमुख और नौ अन्य शीर्ष अधिकारियों की गुरुवार को देश के एक दूरदराज के इलाके में एक सैन्य हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मृत्यु हो गई।

रुटो ने कहा, ‘मुझे केन्या रक्षा बलों के प्रमुख जनरल फ्रांसिस ओमोंडी ओगोला के निधन की घोषणा करते हुए गहरा दुख हो रहा है। दुर्घटना के कारण का पता लगाने के लिए एक जांच टीम गठित की गई है और उन्हें एल्गेयो मराकवेट काउंटी में दुर्घटना स्थल पर भेजा गया है।’

रूटो ने बताया कि जनरल ओगोला केन्या के उत्तरी रिफ्ट क्षेत्र में सैनिकों के साथ बैठक करने और वहां पर चल रहे स्कूल नवीकरण का निरीक्षण करने के लिए गुरुवार को नैरोबी से रवाना हुए थे। उन्होंने कहा, ‘मेरे लिए, केन्या रक्षा बलों के कमांडर-इन-चीफ के रूप में, यह केन्या रक्षा बलों की बिरादरी के लिए एक दुखद क्षण है और यह राष्ट्र के लिए सबसे दुर्भाग्यपूर्ण दिन है। हमारी मातृभूमि ने अपने सबसे बहादुर जनरलों में से एक को खो दिया है।’

राष्ट्रपति ने घोषणा की है कि केन्या में शुक्रवार से तीन दिनों का शोक मनाया जाएगा। केन्या के रक्षा मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, जनरल ओगोला 1984 में केन्याई रक्षा बलों में शामिल हुए और केन्या वायु सेना में तैनात होने से पहले 1985 में वो दूसरे लेफ्टिनेंट बने थे। राष्ट्रपति के प्रवक्ता हुसैन मोहम्मद के अनुसार, हेलीकॉप्टर दुर्घटना के बाद केन्याई राष्ट्रपति ने नैरोबी में देश की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की एक तत्काल बैठक बुलाई है।

Continue Reading

Trending