Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

रात 8 बजे के बाद ये काम करने लगते हैं टाइगर श्रॉफ, जानकर रह जाएंगे हैरान

Published

on

Loading

मुंबई। अपने एक्शन और डांस से लाखों दिलों पर राज करने वाले टाइगर श्रॉफ बेहद कम समय में ही बॉलीवुड में वह मुकाम हासिल कर चुके हैं जिसे पाने के लिए कई एक्टर्स की जिंदगी बीत जाती है।

टाइगर जल्द ही स्टूडेंट ऑफ द ईयर के सीक्वल में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म से चंकी पांडे की बेटी अनन्या भी बाकि स्टारकिड की तरह ही बॉलीवुड में एंट्री करने जा रही हैं।

हाल ही में टाइगर ने एक म्यूजिक वीडियो लॉन्च कार्यक्रम के दौरान एक ऐसा खुलासा किया जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। टाइगर ने बताया कि वह पूरा दिन काम करने के बाद अपने दोस्तों के साथ रात 8  बजे के बाद पार्टी करना पसंद करते हैं।

अपनी पार्टी लाइफ के बारे में टाइगर ने पत्रकारों से कहा, “मैं रात 8 बजे के फिलोसेफी में विश्वास करता हूं, जहां आप अपने काम से व्यस्त रहने के बाद दोस्तों के साथ पार्टी, मस्ती करते हैं और यही इस वीडियो से मिलता-जुलता है।”

म्यूजिक वीडियो को फिल्म निर्देशक और कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा ने कोरियोग्राफ किया है और इसमें बेनी दयाल ने अपनी आवाज दी है। म्यूजिक वीडियो में संगीत सचिन-जिगर ने दिया है।

‘बाघी’ फिल्म में काम कर चुके अभिनेता ने कहा, “रेमो के उत्कृष्ट मार्गदर्शन के तहत, विशेष रूप से कुछ शानदार मूव्स के साथ वीडियो की शूटिंग मजेदार रही। यह संगीत वीडियो मजेदार, उत्साह, रोमांस से भरपूर है।”

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending