नेशनल
जब राहुल गांधी ने रेस्तरां में दिया अपना परिचय, लोग जोर-जोर से हंसने लगे!
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अक्सर कुछ ऐसा कर जाते हैं जिसकी वजह से वह सुर्खियों में आ जाते हैं। चाहे वो संसद में आंख मारने की बात हो या फिर किसी चुनावी भाषण में 35 को पिचत्तीस बोलना।
राहुल गांधी एक बार फिर अपने इसी अंदाज की वजह से सुर्खियां बटोर रहे हैं। बात 31 जनवरी की है, संसद मे घंटो बिताने के बाद राहुल दक्षिणी दिल्ली के एक रेस्तरां पहुंचे।
राहुल गाँधी को वहा देख आस-पास के लोग हैरान रह गए। सूत्रों की माने तो राहुल वहां लंच करने गए थे लेकिन रेस्तरां मे भी राहुल राजनीति नहीं भूले।
राहुल गाँधी ने रेस्तरां मे मौजूद छात्रों से एक-एक करके परिचय लिया फिर अपना परिचय देते हुए कहा कि “मैं राहुल गाँधी हूँ, कांग्रेस अध्यक्ष” जिसे सुनते ही वहा मौजूद छात्र ठहाके मार कर हंसने लगे।
रेस्तरां में राहुल ने देश से जुड़े कई मुद्दों पर युवाओं से चर्चा कि साथ ही उनकी राय भी ली। बता दें की राहुल अक्सर लोगों के बीच व किसी भी सेमिनार मे अचानक से पहुँच जाते हैं और पीछे बैठकर सबकी बाते सुनते हैं। इस बार भी उन्होंने कुछ ऐसा ही किया।
सूत्रों कि माने तो राहुल रेस्तरां मे लंच के साथ-साथ चुनाव प्रचार भी कर रहे थे। राहुल 2019 के लोकसभा चुनाव जीतने का एक भी मौका नहीं छोड़ना चाहते हैं इसलिए वे अपने चुनाव प्रचार के लिए अजीबोगरीब रणनीतियां अपना रहे हैं।
नेशनल
प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किया रोड शो, कहा- मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं
सहारनपुर। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने 2024 लोकसभा चुनाव के तहत सहारनपुर में रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका ने कहा कि इस देश ने सत्ता को नहीं सत्य को पूजा है और मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं। रोड शो के दौरान प्रियंका गांधी ने रामनवमी पर कहा कि भगवान राम ने भी सत्य की लड़ाई लड़ी थी। जब उनके सामने रावण युद्ध करने के लिए आया तो सारी शक्ति रावण के पास थी, लेकिन भगवान राम ने नौ व्रत रखकर सारी शक्ति अपने पास ले ली थी। इसके बाद रावण से युद्ध किया और सत्य की जीत हुई।
यह रोड शो कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार इमरान मसूद के समर्थन में आयोजित किया गया था। प्रियंका गांधी ने कहा कि मैं हर जगह यही कह रही हूं कि ये चुनाव जनता का होना चाहिए, जनता के मुद्दों पर होना चाहिए। मोदी जी और बीजेपी के नेता बेरोजगारी, महंगाई, किसानों, महिलाओं की बात नहीं कर रहे हैं। जो असली समस्याएं महिलाओं-किसानों की है, उनके बारे में बात ही नहीं हो रही है। बात इधर उधर की ध्यान भटकाने की हो रही है। उन्होंने आगे कहा कि जो सत्ता में बैठे हैं, वह माता शक्ति और सत्य के उपासक नहीं हैं, ‘सत्ता’ के उपासक हैं। वो सत्ता के लिए किसी भी हद तक गिर जाएंगे। सत्ता के लिए सरकारें गिरा देंगे, विधायकों को खरीदेंगे, अमीरों को देश की संपत्ति दे देंगे। यह हमारे देश की परंपरा नहीं है। भगवान श्रीराम ‘सत्ता’ के लिए नहीं, ‘सत्य’ के लिए लड़े। इसलिए हम उनकी पूजा करते हैं। आज रामनवमी का शुभ दिन है, इसलिए मैं बहुत खुश हूं। वाल्मीकि रामायण में लिखा है कि जब भगवान राम युद्ध भूमि में उतरे तो देखा कि माता की शक्तियां रावण के पास थीं। जिसके बाद उन्होंने नौ दिनों तक माता की आराधना की और 108 नील कमल मां के चरणों में अर्पण किए।
उन्होंने कहा कि जिसके बाद माता ने उनकी परीक्षा लेने को सोची और 108वां कमल छिपा दिया। लेकिन, भगवान राम के पास श्रद्धा की शक्ति थी, उन्हें याद आया कि उनकी मां उन्हें बचपन में ‘राजीव लोचन’ कहती थीं। यह बात याद आते ही भगवान राम अपने नयन निकालने ही जा रहे थे, तभी माता ने उन्हें रोकते हुए कहा कि मैं तुम्हारी श्रद्धा से प्रसन्न हुई। मेरी शक्ति तुम्हारे साथ है। हम भगवान राम को इसलिए पूजते हैं, क्योंकि उन्होंने सच्ची श्रद्धा के साथ यह लड़ाई लड़ी और जनता को सर्वोपरि रखा। जनता पर अन्याय करने वाली भाजपा की विदाई तय है।
-
मुख्य समाचार3 days ago
गर्मियों में बिना नींबू के बनाएं ये 5 रिफ्रेशिंग ड्रिंक्स, होती हैं बेहद टेस्टी
-
आध्यात्म2 days ago
आज होगी मां दुर्गा के अष्टम रूवरूप महागौरी की पूजा-अर्चना, इन बातों का रखें ख्याल, मिलेगी विशेष कृपा
-
उत्तर प्रदेश3 days ago
यूपी में मां-बेटियों से छेड़छाड़ करने वालों को उल्टा लटका दिया जाता है, औरंगाबाद की जनसभा में बोले सीएम योगी
-
नेशनल3 days ago
केजरीवाल की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का जल्द सुनवाई से इंकार
-
नेशनल3 days ago
भगवंत मान ने तिहाड़ में अरविंद केजरीवाल से की मुलाकात, कहा- उनके साथ आतंकियों जैसा व्यवहार हो रहा
-
उत्तर प्रदेश2 days ago
जौनपुर की चुनावी जंग हुई रोचक, बसपा ने धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला को बनाया उम्मीदवार
-
प्रादेशिक2 days ago
सलमान के घर पर फायरिंग करने वाले दोनों शूटर गुजरात से गिरफ्तार, लाया जा रहा मुंबई
-
उत्तराखंड2 days ago
10 मई से शुरू हो रही चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, पहले ही दिन हुए 2 लाख से ज्यादा पंजीकरण