Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

मैरी कॉम के बाद इस महिला के रोले मे नज़र आएंगी प्रियंका चोपड़ा

Published

on

Loading

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रिंयका चोपड़ा ने अमेरिकी सिंगर निक जोनास से शादी करके खूब सुर्खियों बटोरी थी। प्रियंका एक बार फिर से चर्चे में है। इस बार वो अपनी अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चे में है।

हाल ही में प्रियंका अमेरिका के फेमस टॉक शो ‘दि एलन डिजेनेरेस’ मे नज़र आयी, वह वहां अपनी हॉलीवुड मूवी ‘इसंट इट रोमांटिक’ को प्रमोट करने पहुंची थी। इस शो पर उन्होंने अपनी अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के बारे में भी बात की।

View this post on Instagram

Road trip! @franklinjonas

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

उन्होंने अपनी अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के बारे बताते हुए कहा – वे जल्द ही मां आनंद शीला के जीवन पर आधारित एक प्रोजेक्ट में नज़र आ सकती हैं। इस प्रोजेक्ट के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि ‘मैं बैरी लेविनसन’ के साथ एक फीचर तैयार कर रही हूं। जिसमें वह एक्टर के साथ प्रोडूसर का काम भी करेंगी। बैरी अमेरिका के नामी- ग्रामी डायरेक्टर्स मे से एक है। प्रियंका ने ये भी बताया की वह स्क्रिप्ट को ‘मां आनंद शीला’ के नज़रिये से बना रहे है।

आपको बता दें, मां शीला का जन्म भारत मे ही हुआ था। लोग उन्हें “आध्यात्मिक गुरु” के रूप में जानते है। मां आनंद शीला “ओशो” के बेहद करीब रहीं है, और आमतौर पर उन्हें कुटिल महिला माना जाता है। अब देखना यह होगा की प्रियंका अपने इस नए किरदार को कितनी बखूबी से निभाती है।

रिपोर्ट – मानसी शुक्ला

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending