Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

आलिया भट्ट हुईं ठगी का शिकार, इतने करोड़ का हुआ नुकसान

Published

on

Loading

मुंबई। फिल्म ‘राजी’ के हिट होने के बाद आलिया भट्ट उन टॉप अभिनेत्रियों में शुमार हो गई हैं जो अपने दम पर फिल्म हिट करा सकती हैं।

जहां इस मुकाम तक पहुंचने में कई एक्ट्रेसेस को एक दशक से ज्यादा लग जाते हैं वहीं आलिया ने यह मुकाम बस 6 साल में ही हासिल कर लिया है। आलिया जल्द ही फिल्म ‘गली ब्वॉय’ में रणवीर सिंह के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी।

फिल्म की रिलीज से पहले आलिया ने अपने लिए एक नया घर खरीद है, लेकिन इस घर से जुड़ी एक ऐसी जानकारी सामने आई है जिससे आलिया का दिल टूट सकता है। डीएनए की रिपोर्ट के मुताबिक, आलिया ने जुहू इलाके में स्थित एक बिल्डिंग के फर्स्ट फ्ललोर में अपार्टमेंट खरीदा।

रिपोर्ट के मुताबिक आलिया ने इस घर के लिए करीब 13 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। खबरों की मानें तो आलिया इस घर को खरीदने में ठगी का शिकार हुई हैं, क्योंकि इस घर की असल कीमत 7.86 करोड़ रुपए है। वहीं आलिया ने इसके 6 करोड़ रुपए ज्यादा दे दिए हैं।

वहीं इसको लेकर SHK Ventures के संगीत हेमंत कुमार का कहना है, ‘इस प्रॉपर्टी के साथ कुछ प्रीमियम जोड़ा गया है। आलिया ने घर की जो कीमत चुकाई वो ज्यादा नहीं है। ये घर वैसा ही है जैसा आलिया को चाहिए था और उन्होंने इसके लिए सही कीमत दी है।’

इस नए फ्लैट के अलावा आलिया के पास जुहू में ही दो घर और भी हैं जो उन्होंने साल 2015 में खरीदे थे । इनमें से एक घर की कीमत 5.16 करोड़ है वहीं दूसरे घर की कीमत 3.83 करोड़ रुपए है।

मनोरंजन

शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए गोविंदा, मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

Published

on

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने शिवसेना शिंदे गुट का दामन थाम लिया है। बालासाहब ठाकरे भवन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी ज्वॉइन की। बताया जा रहा है कि वे मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

इस अवसर पर गोविंदा ने कहा कि एकनाथ शिंदे जी का धन्यवाद, आज के दिन शिवसेना जॉइन करने का मतलब भगवान से मिली प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि 2004 से 2009 तक कांग्रेस पार्टी का सांसद रहा। अब चौदह बरस के बनवास के बाद शिवसेना में शामिल हुआ हूं। गोविंदा ने कहा मुंबई अब पहले सुंदर और विकसित दिखाई पड़ रही है। यहां विकास के काम हो रहे हैं ।

इससे पहले शिंदे गुट के नेता कृष्णा हेगड़े ने गोविंदा से उनके आवास पर मुलाकात की थी, तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि वे शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। सीएम एकनाथ शिंदे की ओर से गोविंदा को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा रहा है। वे मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से ताल ठोक सकते हैं। शिवसेना यूटीबी ने अमोल कीर्तिकर को इस सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। अगर शिवसेना शिंदे गुट ने टिकट दिया तो गोविंदा मुंबई ईस्ट वेस्ट पर अमोल कीर्तिकर को कड़ी चुनौती दे सकते हैं।

Continue Reading

Trending