Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

रणवीर सिंह ने जोश में आकर मुंबई पुलिस के साथ किया ऐसा आपत्तिजनक काम, फैंस बोले-शर्म करो!

Published

on

Loading

हाल में ही मुंबई में मुंबई पुलिस के सम्‍मान में उमंग समारोह का रंगारंग प्रोग्राम आयोजित किया गया था। यह प्रोग्राम बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में आयोजित किया गया। इस प्रोग्राम में बॉलीवुड के कई स्टार्स ने शिरकत की। साथ कई स्टार्स ने अपनी धमाकेदार डांस परफॉर्मेंस दी है। जिसका वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं।

इस शो में रणवीर सिंह, सुशांत सिंह राजपूत,रणबीर कपूर शाहरुख, रणबीर, आलिया, कैटरीना से लेकर और भी कई स्टार्स शामिल हुए। इसी बीच सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह को लेकर फैंस नाराज हो गए हैं।

आपको बता दें कि उमंग समारोह के दौरान रणवीर वर्दी पहने मुबंई पुलिस के साथ हैं। दरअसल, सामने आई फोटो में रणवीर को पुलिस वाले लोगों ने उठाया है। फोटो में रणवीर हंसते हुए नजर आ रहे हैं। रणवीर की ये हरकत लोगों को अच्छी नहीं लगी और वो लोग रणवीर सिंह को जमकर ट्रोल करने लगे।

बात करें रणवीर की फिल्मों की तो हाल ही में उनकी ‘सिंबा’ रिलीज़ हुई है। जल्द ही वह करण जौहर की फिल्म ‘तख्त’ की शूटिंग शुरू करेंगे।

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending