Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

लोकसभा चुनाव से पहले आई ऐसी लिस्ट जिसकी वजह से हो गया था कांग्रेस का सूपड़ा साफ!

Published

on

Loading

नई दिल्ली। भ्रष्टाचार-निरोधक संगठन ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल ने वैश्विक भ्रष्टाचार इंडेक्स  2018 जारी किया है। इस लिस्ट मे दुनिया के 180  देशों के नाम शामिल है जिनमे डेनमार्क  पहले नंबर पर है यानी वहां सबसे कम भ्रष्टाचार होता है।

जबकि भारत का नंबर 78 है। 2017  की लिस्ट के अनुसार भारत 81 नंबर पर था। यानी पिछले एक साल मे भारत मे करप्शन कम हुआ है हालांकि यह सुधार काफी मामूली है लेकिन  कही न कही इसका श्रेय  मोदी सरकार को जाता है।

लोकसभा चुनाव से कुछ महीनों पहले जारी हुई इस लिस्ट से जहां एक ओर केंद्र सरकार को इस बात का फायदा मिल सकता है वहीं लिस्ट जारी होने के बाद यूपीए की सरकार में हुए घोटाले लोगों के जेहन में एक बार फिर से ताजा हो सकते हैं।

इस लिस्ट के मुताबिक चीन 87वें नंबर  पर है जबकि पाकिस्तान 117वें पायदान पर है। यह कहना गलत नहीं होगी की चीन और पाकिस्तान मे भारत से ज़्यादा करप्शन होता है। लिस्ट मे सोमालिया को सबसे ज़्यादा भ्रष्ट देश बताया गया है।

हैरान करने वाली बात यह है की विश्व के 20  बेहतर देशों में अमेरिका इस बार इस लिस्ट से बाहर हो गया है। पिछले साल अमेरिका 18वें नंबर पर था लेकिन डोनाल्ड ट्रंप के राज मे यह 22वें स्थान पर आ चुका है। 2011  के बाद ऐसा पहली बार हुआ है की अमेरिका बेहतर देशो की सूची मे शामिल नहीं  है।

Edited by: मानसी शुक्ला

नेशनल

बाहुबली मुख्तार अंसारी की हार्ट अटैक से मौत, बांदा जेल में बिगड़ी थी तबीयत

Published

on

Loading

लखनऊ। बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है। बांदा जेल में मुख्तार को हार्ट अटैक आया था, इसके बाद मुख्तार अंसारी को बांदा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। सूत्रों के मुताबिक जेल से लाते वक्त मुख्तार बेहोश था। मुख्तार अंसारी की हालत गंभीर बनी हुई थी। 9 डॉक्टरों का पैनल मुख्तार अंसारी के लिए तैनात किया गया था। इलाज के दौरान मुख्तार अंसारी की मौत हो गई। इस मामले में मेडिकल कॉलेज बांदा के प्रिंसिपल ने चुप्पी साधी हुई है। उधर मुख्तार की मौत के बाद मऊ, बांदा और गाजीपुर में धारा 144 लागू हो गई है। इसके साथ ही यूपी में हाई अलर्ट है और सभी कप्तानों को अलर्ट पर रहने पर कहा गया है।

प्रयागराज में मुख्तार और उनके परिवार का इलाहाबाद हाईकोर्ट में केस देखने वाले वकील अजय श्रीवास्तव प्रयागराज से बांदा के लिए रवाना हो गए हैं। उनका कहना है कि जेल या प्रशासन की तरफ से अभी तक मुख्तार अंसारी के परिवार को कोई सूचना नहीं दी गई है। हालांकि मुख्तार के बेटे उमर अंसारी भी बांदा के लिए रवाना हो गए हैं।

बता दें कि मुख़्तार अंसारी की तबियत रात में अचानक खराब हो जाने और शोचालय में गिर जाने के कारण उसे तत्काल जेल डॉक्टर ने उपचार दिया गया। इसके बाद जिला प्रशासन को अवगत कराकर डॉक्टर्स की टीम बुलायी गई थी। डॉक्टर्स ने मुख्तार  को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था। इसके बाद बंदी मुख्तार अंसारी को पुलिस सुरक्षा में मेडिकल कालेज बांदा में भर्ती करा दिया गया था।

बता दें कि मुख्तार अंसारी को पिछले 18 महीने में 8 मामलो में सजा मिल चुकी थी, उसके खिलाफ अलग-अलग जिलों के थानों में कुल 65 मुकदमे दर्ज थे। पिछले 18 सालों से मुख्तार अंसारी जेल में बंद था। यूपी की बांदा जेल में बंद बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी को हार्ट अटैक आया था जिसके बाद उसे बांदा के रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था,लेकिन इलाज के दौरान मुख्तार अंसारी की मौत हो गई।

 

Continue Reading

Trending