Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

मशहूर सिंगर की सड़क हादसे में मौत, शोक में डूबी पूरी फिल्म इंडस्ट्री

Published

on

Loading

मंगलवार देर रात यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुए सड़क हादसे में दिल्ली की मशहूर सिंगर शिवानी भाटिया की मौत हो गई। जबकि उनके हसबैंड निखिल भाटिया गंभीर रूप से घायल हो गए। सूत्रों के मुताबिक- दोनों नोएडा से आगरा जा रहे थे।

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दोनों आगरा में आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए कार से जा रहे थे। तभी उनकी कार किसी अज्ञात गाड़ी के पीछे जा टकराई और चकनाचूर हो गई। ये हादसा सुरीर कोतवाली क्षेत्र के किमी संख्या-89 के निकट हुआ।

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

आपको बता दें कि शिवानी भाटिया बिहार के सीतामढ़ी जिले की रहने वाली थीं। शिवानी भाटिया महुआ टीवी पर प्रसारित होने वाले सिंगिग शो ‘सुरों का संग्राम’ की उपविजेता रह चुकी हैं। शिवानी की मौत के बाद उनके फैंस में शोक की लहर है।

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending