Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

इस वजह से बजट पेश करने के पहले मनाई जाती है हलवा सेरेमनी

Published

on

Loading

कुछ महीनों में मोदी सरकार का कार्यकाल पूरा होने को हैं। ऐसे में इस सरकार का पहला अंतरिम बजट 1 फरवरी 2019 को पेश करेंगे। लेकिन बजट पेश करने से पहले वित्त मंत्री अरुण जेटली को एक अहम परंपरा निभाएंगे।

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

इस रस्म के बाद ही बजट को संसद में पेश किया जाता हैं। इस रस्म को हलवा सेरेमनी कहते है। इस सरेमनी में वित्त मंत्री हलवा बनाकर अपने विभाग में बांटते हैं। इसके बाद ही आधिकारिक तौर पर बजट छपाई के लिए भेजा जाता है।

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

यह रस्म दिल्ली ने नॉर्थ ब्लॉक में हर साल मनाई जाती है। आमतौर पर हलवा सेरेमनी बजट से 10 दिन पहले होती है। बजट की छपाई से पहले हर साल वित्तमंत्री ये हलवा तैयार करते हैं। इस सेरेमनी में वित्तमंत्री अरुण जेटली के अलावा मुख्य वित्त सलाहकार अरविंद सुब्रमण्यन, वित्त मामलों के सचिव सुभाष गर्ग, राज्य वित्तमंत्री शिव प्रताप शुक्ला और अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

आपको बता दें, ये सेरेमनी बजट दस्‍तावेजों की छपाई के पहले मनाया जाता है। इस रस्‍म में एक बड़ी कढ़ाही में हलावा तैयार किया जाता है। इस हलवे को मंत्रालय के सभी कर्मचारियों के बांटा जाता है। इस रस्म के पीछे की वजह हर शुभ काम को करने से पहले मीठा खाना है।

नेशनल

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें यहां

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। आइये जानते शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितना मतदान हुआ है।

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान

अंडमान-निकोबार – 56.87
अरुणांचल प्रदेश – 63.03
असम -70.77
बिहार – 46.32
छग – 63.41
जम्मू कश्मीर – 65.08
लक्ष्द्वीव – 59.02
मप्र – 63.25
महाराष्ट्र – 54.85
मणिपुर- 67.46
मेघालय – 69.91
मिजोरम – 52.62
नागालैंड – 55.72
पूड्डूचेरी – 72.84
राजस्थान -50.27
सिक्किम – 67.58
तमिलनाडु – 62.02
त्रिपुरा – 76.10
उत्तर प्रदेश – 57.54
उत्तराखंड – 53.56
पश्चिम बंगाल – 77.57

Continue Reading

Trending